पुलिस महानिदेशक डा. रविप्रकाश मेहरड़ा का डीजीपी पद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, अम्बेडकर दलित अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस महानिदेशक डा. रविप्रकाश मेहरड़ा का डीजीपी पद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग,

अम्बेडकर दलित अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

लाडनूं (kalamkala.in)। अम्बेडकर दलित अधिकार मंच लाडनूं के अध्यक्ष हरिश मेहरड़ा एडवोकेट ने पुलिस महानिदेशक डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा (आई.पी.एस.) का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन बुधवार को यहां उपखण्ड कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि राज्य के पुलिस महानिदेशक पद पर दलित-वंचित, अनुसूचित जाति वर्ग के डॉ. रविप्रकाश मेहरडा (आई.पी.एस.) को गत 10 जून से लगाया गया था। उनका कार्यकाल 30 जून को पूर्ण हो रहा है।इस तरह मात्र 20 दिन तक डी.जी.पी. पद का अतिरिक्त प्रभार उन्हें दिया है। राजस्थान का दलित वर्ग डॉ. रविप्रकाश मेहरडा को पुलिस महानिदेशक बनाने से हर्षित थे और उनमें मनोबल बढ़ा था। लेकिन, मात्र 20 दिन के लिए उन्हें डीजी बनाना भेदभाव पूर्ण लग रहा है। इसलिए डॉ. रविप्रकाश मेहरडा का डी.जी.पी. पद का कार्यकाल बढाया जाना चाहिए‌। इससे सम्पूर्ण दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित और अनुसुचित जाति वर्ग में बहुत खुशी होगी एवं अनुसूचित जाति वर्ग अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगा। ज्ञापन में बताया गया है कि डॉ. रविप्रकाश मेहरडा (आई.पी.एस.) कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार एवं ईमानदार अधिकारी रहे है। वे अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहे हैं। इसी कारण डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा विभिन्न पदों पर रहते हुए डी.जी.पी. पद तक पंहुचे हैं। डॉ. मेहरड़ा के डी.जी.पी. बनने के बाद में प्रदेश में लॉ एण्ड ऑर्डर बेहतर हुआ है। डॉ. मेहरड़ा सदैव संवेदनशील अधिकारी रहे हैं और वे बेदाग छवि से कार्य करते रहे हैं। उन्होंने जाति धर्म से उपर उठकर मानवता को सर्वोपरि मानते हुए कानून के हिसाब से न्याय हित में कार्य किया है।वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में डी.जी. रहते हुए उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार में काफी सीमा तक लगाम लगाई है। अम्बेडकर दलित अधिकार मंच सहित राजस्थान के सारे सामाजिक संगठन डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा के डीजीपी पद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऐसा होना दलित वर्ग के लिए खुशी का कारण होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं