आनंद पाल सिंह सांवराद की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 1872 यूनिट रक्त संग्रहित, जसवंतगढ़ के सिया मैरिज गार्डन में राज्य भर से हजारों लोग उमड़े 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आनंद पाल सिंह सांवराद की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 1872 यूनिट रक्त संग्रहित,

जसवंतगढ़ के सिया मैरिज गार्डन में राज्य भर से हजारों लोग उमड़े 

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री आनन्द परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में जसवंतगढ के सिया मैरिज गार्डन में आनन्दपाल सिंह सांवराद की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आनन्दपाल समर्थक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान में भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 1872 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर में जयपुर के एसएमएस होस्पीटल एवं विभिन्न सरकारी व प्राइवेट ब्लड बैंको सहित कुल 8 ब्लड बैंक के स्टाफ ने रक्तवीरों से रक्त संग्रहित किया। इस अवसर पर श्री आनन्द परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने शिविर में पधारे हुए समस्त रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

मानवता के लिए समर्पित रहा रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर में प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का आयोजन श्री आनंद परिवार सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मंजीतपाल सिंह की अगुवाई में किया गया। सेवा समिति के महासचिव समाजसेवी नंदकिशोर स्वामी ने बताया कि यह रक्तदान किसी एक समाज और एक विचारधारा का नहीं, बल्कि सर्व समाज द्वारा मानवता और जनसेवा के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी ज़रूरतमंद इंसान खून के बिना अपनी जान न गंवाए। आज संग्रहित किए गए रक्त के कतरे जरूरत पड़ने पर आमजन के हित में काम आएंगे। इस अवसर पर युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला हजारों युवाओं ने रक्तदान के पुनीत कार्य में सहयोग कर आनंदपालसिंह को ‘रक्त का दान कर श्रद्धांजलि’ पेश की।

इन सबकी रही उपस्थिति

शिविर में मंजीत पाल सिंह, रूपेन्द्र पाल सिंह, नंदकिशोर स्वामी, आरके सुरपालिया, आसिफ खान हबीबखानी, कैप्टेन आशुसिंह लाछड़ी, एडवोकेट योगिता सिंह, एडवोकेट ज्योति सिंह, ओमप्रकाश बागड़ा, मुराद खान एवं हजारों समर्थक मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now