सिवरेज में गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाएगा- जलालुद्दीन, विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता व सिवरेज का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज में गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाएगा- जलालुद्दीन,

विद्यार्थियों को बताया स्वच्छता व सिवरेज का महत्व

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर के लिए सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडिप) द्वारा काम के साथ चलाए जा रहे सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के नेतृत्व मे स्थानीय अंजुमन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व और सीवरेज परियोजना के फायदे समझाए गए। कैप रुडिप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि आस-पास की साफ-सफाई रखकर ही शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है। घरों के शौचालय, स्नानघर व रसोईघर का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने और उसमें रुकावट आने पर उसमें कीटाणु पनपते हैं और पानी सड़क पर ही फैलने से गंदगी, कीचड़ और समस्याएं पैदा होती हैं। ये सब विभिन्न बीमारियों का कारण बनते हैं। सीवरेज प्रणाली से हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायता मिलती है। इस कारण लोगों का चिकित्सा पर व्यय कम हो सकता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित बीमारियों से बचाव करती है। सीवरेज योजना में सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालयों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सभी को सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा स्वच्छता से ही लोगों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जलालुद्दीन ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, इसलिेए सभी कॉलोनीवासियों को सीवर कनेक्शन के समय अपने घरों में कनेक्शन करवानि चाहिए, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके और शहर को भी साफ-सुथरा बनाए रखा जा सके। एसओटी रामकिशोर ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि घरों से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका द्वारा आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now