सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण समयावधि में कर लोगों को राहत प्रदान करें- कलेक्टर पुखराज सैन, राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने की विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी राजस्व प्रकरणों का निस्तारण समयावधि में कर लोगों को राहत प्रदान करें- कलेक्टर पुखराज सैन,

राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिला कलक्टर ने की विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में विभिन्न राजस्व संबधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में संपरिवर्तन प्रकरणों, भूमि अवाप्ति, गैर खातेदारी प्रकरण, लंबित नामांतरण, सीमाज्ञान, मासिक सारांश रिपोर्ट, राजस्व सहित न्यायालयों व अदालतों के लंबित प्रकरण, एलआर/पीडीआर एक्ट प्रकरण, सहायता संबंधित बकाया प्रकरण, गिरदावरी कार्य, अतिक्रमण, राजस्व वसूली, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों व प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलक्टर सेन ने ‘रास्ता खोलो’ अभियान की समीक्षा करते हुए उपखंड स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में विवादित रास्ते आपसी सहमति से खुलवाने तथा उनका स्थायी समाधान करवाने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने लंबित भूमि आवंटन तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के कार्यों की समीक्षा कर समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं सभी संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now