कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) एवं सहकारी संस्थाओं से वैल्यू चैन पार्टनर के रूप में जोड़ने के लिए आवेदन आमंत्रित
डीडवाना (kalamkala.in)। जिले में तिलहन फसलों की उत्पादन, क्षेत्रफल एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) एवं सहकारी संस्थाओं से वैल्यू चैन पार्टनर के रूप में जोड़ने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरा राम बेड़ा ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयल सीड योजना के अंतर्गत जिले में तिलहनी फसलों को बढावा देने के जिले के कृषक उत्पादक संगठनों एवं सहकारी संस्थाओं का वेल्यू चैन पार्टनर के रूप में चयन किया जायेगा, इसके लिए पात्र एफपीओ और सहकारी संस्था आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि एफपीओ एवं सहकारी संस्थाओं के चयन के लिए एफपीओ/सहकारी संस्था कंपनी अधिनियम या सहकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत हो, जिला डीडवाना-कुचामन में 3 साल का कार्य करने का अनुभव हो। कम से कम 200 किसान पंजीकृत हो। विगत 3 वर्षों का औसत वार्षिक कारोबार 9 लाख से अधिक हो तथा एफपीओ में किसानों द्वारा कम से कम 3 लाख की इक्विटी हो (सरकार द्वारा किसी भी इक्विटी अनुदान की प्राप्त को प्राथमिकता दी जाएगी) का होना आवश्यक है।
संयुक्त निदेशक बेड़ा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से स्कोरिंग की जाएगी, जिसमें वेटेज (30 प्रतिशत संचालन के वर्ष, 30प्रतिशत किसान की संख्या, 30 प्रतिशत औसत राजस्व और 10 प्रतिशत बाजार उद्योग संपर्क) रहेगा। तथा स्कोर बराबर होने की स्थिति में 10000 एफपीओ योजना के तहत गठित एफपीओ, सार्वजनिक एजेंसियों (एनएएफईडी, एनएसी-ओएस आदि) के साथ पंजीकृत तिलहन से जुड़े एफपीओ को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थाएं रकंण्कपकण्ंहतप/तंरंेजींदण्हवअण्पद पर मेल करके आवेदन प्राप्त कर सकते हैं या कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला डीडवाना कुचामन में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 जून 2025 है।






