लाडनूं उपखंड अधिकारी कार्यालय के लिए आधा हेक्टेयर भूमि आवंटित कर पट्टा जारी किया, जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने एसडीएम मीने वर्मा को सौंपा व पट्टा व कागजात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं उपखंड अधिकारी कार्यालय के लिए आधा हेक्टेयर भूमि आवंटित कर पट्टा जारी किया,

जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने एसडीएम मीने वर्मा को सौंपा व पट्टा व कागजात

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने लाडनूं उपखंड अधिकारी कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये और साथ ही उन्होंने भूमि आवंटन के 24 घंटे के बाद ही उपखंड अधिकारी के कार्यालय की भूमि का पट्टा भी जारी कर भूमि का पट्टा लाडनूं की उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा को प्रदान कर दिया।अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने मौजा लाडनूं तहसील लाडनूं के खसरा नंबर 1688/2210 रकबा 10.5218 हैक्टेयर में से 0.5000 हैक्टेयर भूमि का आवंटन उपखंड अधिकारी कार्यालय लाडनूं एवं राजकीय आवास के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये थे। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर भूमि आवंटन के बाद की अग्रिम कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे के बाद ही उपखंड अधिकारी को भूमि का पट्टा एवं पंजीयन दस्तावेज प्रदान कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले में राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के साथ-साथ आवंटित भूमि के पट्टे देने की प्रक्रिया भी जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now