इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 48वाँ स्थापना दिवस मनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 48वाँ स्थापना दिवस मनाया

लखनऊ (kalamkala.in)। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बोर्ड के सभागार में एसोसिएशन का 48वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमएच इदरीसी ने डॉ. मैटी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आगे की कार्ययोजना और रणनीति की जानकारी दी। कार्यक्रम को बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉक्टर संजय कुमार द्विवेदी ने भी संबोधित किया एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की व एसोसिएशन के गठन से लेकर प्रगति के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद सिंह, डॉ. राधे लाल, मोहम्मद नसीम, अनुज शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now