रतनगढ़ में 100 मेगावाट का नया ट्रांसफार्मर लगने से हुआ किसानों की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मुख्य अभियंता एससी मीणा के प्रति भारतीय किसान संघ ने जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रतनगढ़ में 100 मेगावाट का नया ट्रांसफार्मर लगने से हुआ किसानों की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान,

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मुख्य अभियंता एससी मीणा के प्रति भारतीय किसान संघ ने जताया आभार

रतनगढ़ (kalamkala.in)। ऊर्जा मन्त्री हीरालाल नागर एवं मुख्य अभियंता एससी मीणा के प्रयासों से रतनगढ़ में बरसों से प्रतीक्षित 100 मेगावाट का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से किसानों की कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण संभव हो पाया है। भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री श्रीचन्द सिद्ध ने संघ की ओर से ऊर्जा मंत्री और चीफ इंजीनियर के प्रति आभार ज्ञापित किया है। सिद्ध ने बताया कि रतनगढ़ (जिला चूरू) में 100 मेगावाट का ट्रांसफार्मर सन् 2017 में जल चुका था, दोनों सरकारों के किसी जनप्रतिनिधि और किसी भी अन्य संगठन ने इस जले हुऐ ट्रांसफार्मर की सुध नही ली। इसके कारण क्षेत्र के किसान लगातार कम वोल्टेज की समस्या से प्रताड़ित होते रहे। भारतीय किसान संघ ने इस समस्या को ऊर्जा मन्त्री के समक्ष रखा ऊर्जा मन्त्री एवं मुख्य अभियंता के लगातार प्रयास से आखिरकार 100 मेगावाट का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करके चालु कर दिया गया। इससे क्षेत्र के किसानों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। भारतीय किसान संघ सदैव किसानों हित में समस्या समाधान के लिए टेबल-वार्ता से करने का प्रयास करता रहता है। इसमें भारतीय किसान संघ को 100 प्रतिशत सफलता भी मिलती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now