लाडनूं में उमराव सैयद दरगाह में उर्स मुबारक सम्पन्न, देर रात तक चला कव्वालियों का कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में उमराव सैयद दरगाह में उर्स मुबारक सम्पन्न, देर रात तक चला कव्वालियों का कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। उमराव सैयद बाबा अमीर अली का 941वां सालाना उर्स मुबारक यहां उनकी दरगाह परिसर में देर रात को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पहले स शेख टॉवर के पास से चादर शरीफ कलन्दरी बाबाओं के हैरतअंगेज कारनामों एवं गाजे-बाजे के साथ पूरे शहर में होते हुए दरगाह पहुंची और चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर लोग भारी तादाद मे दरगाह में पहुंचे लंगर का स्वाद चखा। फिर रात 10 बजे से नात-शरीफ एवं कव्वालियों का दौर चलाया गया। इसमें सबसे पहले मुम्बई से सलीम रजा कव्वाल ने ‘मैं हूं सैयद उमराव शहीद गाजी बाबा का दीवाना’ कव्वाली पेश की एवं जोधपुर से आये आमीन साबरी ने ‘मुहम्मद के शहर में…’ कव्वाली पेश की। इन कव्वालियों को सुनने के लिए लाडनूं, सुजानगढ़, डीडवाना और आसपास के शहरों से कई जायरीन पहुंचे और कव्वाली कार्यक्रम में भाग लिया। पार्षद इदरीस खान, मनसब खान, खुर्शीद, शाहरूख फौजी, असगर शेख, साजिद छींपा, युनूस तंवर, आसिफ हबीबखानी आदि प्रमुख लोग शामिल थे। कव्वालियों का प्रोग्राम देर रात तक चला और कुल की रस्म के साथ कार्यक्रम सम्पन हुआ।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now