दीपिका रांकावत 99.8% अंकों के साथ स्टेट टॉप रही, राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव, शिक्षा मंत्री दिलावर ने दी बधाई, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीडवाना-कुचामन का रहा दबदबा, विज्ञान वर्ग में 99.43% परीक्षा परिणाम के साथ जिला संपूर्ण राजस्थान में रहा प्रथम और कला वर्ग में 98.58% के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान पाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दीपिका रांकावत 99.8% अंकों के साथ स्टेट टॉप रही, राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव, शिक्षा मंत्री दिलावर ने दी बधाई,

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीडवाना-कुचामन का रहा दबदबा, विज्ञान वर्ग में 99.43% परीक्षा परिणाम के साथ जिला संपूर्ण राजस्थान में रहा प्रथम और कला वर्ग में 98.58% के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान पाया

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में डीडवाना-कुचामन जिले ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह देथा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र सिंह खड़गावत के निर्देशन में जिले के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत ने जिले को राजस्थान के शैक्षिक मानचित्र पर शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान वर्ग में डीडवाना-कुचामन जिला 99.43% परीक्षा परिणाम के साथ संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान (1″ Rank) पर रहा है। कला वर्ग (Arts) में जिले ने 98.58% के साथ प्रदेश भर में तृतीय स्थान (3 Rank) प्राप्त किया है।

शिक्षा मंत्री ने दी स्टेट टॉपर दीपिका को बधाई 

वहीं जिले की होनहार छात्रा दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक प्राप्त कर संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं डीडवाना की पूनम राईका 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान पर (सैकेंड टॉपर) रही है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दीपिका को फोन कर प्रदेश में टॉप आने की उपलब्धि पर बधाई दी। जिला क्लेक्टर डॉ महेन्द्र खड़गावत ने भी फोन कर दीपिका को बधाई और शुभकामनाएं दी। रिजल्ट घोषित होते ही दीपिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दीपिका ने बताया कि लगातार दस घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे यह सफलता मिली है। दीपिका ने बताया कि सिविल सेवा सर्विस में जाकर सेवा करना मुख्य लक्ष्य है। यह सफलता जिले की टीम भावना और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now