खेजड़ी की डाल टूटने से गिरे किसान की मौत हुई, रताऊ गांव में मृतक सीताराम कर रहा था खेत में काम, खेजड़ी की छंगाई करते समय हुआ हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेजड़ी की डाल टूटने से गिरे किसान की मौत हुई,

रताऊ गांव में मृतक सीताराम कर रहा था खेत में काम, खेजड़ी की छंगाई करते समय हुआ हादसा

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम रताऊ में खेत में काम करते समय सोमवार को खेजड़ी के पेड़ से गिरने से एक किसान की मौत हो गई। खेजड़ी से गिरने के बाद किसान सीताराम (49) पुत्र रामनिवास को परिजन तत्काल निजी वाहन से डीडवाना के बांगड़ जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर निम्बी जोधां पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल मूलाराम वहां पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और उसके बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि सीताराम अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ की छंगाई कर रहा था। इसी दौरान खेजड़ी के पेड़ की एक डाली अचानक टूट गई, जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सीताराम को लैंड मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति बता रहे हैं, जो खेती-बाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी आकस्मिक मृत्यु से रताऊ गांव में दु:ख का माहौल है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now