पुलिस स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर, गार्ड आफ ऑनर, पुष्पांजलि आदि का आयोजन, जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के नेतृत्व में हुए विविध कार्यक्रम, दिया शहीद पुलिसकर्मियों को सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर, गार्ड आफ ऑनर, पुष्पांजलि आदि का आयोजन,

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के नेतृत्व में हुए विविध कार्यक्रम, दिया शहीद पुलिसकर्मियों को सम्मान

डीडवाना (kalamkala.in)। शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में पुलिस परेड का आयोजन किया गया तथा डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस के कार्मिकों तथा सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों द्वारा जांबाज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डीडवाना के बांगड जिला हॉस्पीटल में रक्तदान शिविर आयोजित कर पुलिस कार्मियों ने रक्तदान किया।

एसपी के नेतृत्व में किए गए विविध आयोजन

मंगलवार को पुलिस लाइन डीडवाना-कुचामन में जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के नेतृत्व में पुलिस एवं आरएसी गार्ड की सलामी के पश्चात् शहीदों की स्मृति में हवाई फायर कर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया। तत्पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक तोमर द्वारा संपूर्ण भारत में गत वर्ष सेवा में रहते अपने दायित्वों का निर्वहन करते शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का पठन किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर सभी उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ हुआ पुलिस शहीद दिवस पर बांगड हॉस्पीटल डीडवाना में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।

इन सबकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा, वृताधिकारी डीडवाना धरम पूनिया, वृताधिकारी लाडनूं विक्की नागपाल, संचित निरीक्षक पुलिस लाईन महेंद्र सिंह, थानाधिकारी मौलासर जितेन्द्र सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी, जवान, पुलिस विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि हर साल 21 अक्टूबर को पूरे देश में सभी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन 21 अक्टूबर 1959 को चीन के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले दस पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद कराता है। यह दिन भारतीय पुलिस अधिकारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत को भी दर्शाता है, जो 130 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now