अज्ञात कारणों से सतीस मसाला फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुक़सान, दो घायल, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अज्ञात कारणों से सतीस मसाला फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुक़सान, दो घायल, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

मेहबूब खोखर, पत्रकार। कुचेरा (kalamkala.in)। सतीश मसाला फैक्ट्री में अचानक लगी आग से करोड़ों का नुक़सान हुआ। दो व्यक्ति घायल हुए। आग लगने के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।रविवार को देर रात लगभग 2 बजे अचानक सतीस मसाला फैक्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण व विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग की दीवारें ढह गई और वहां लगी भारी मशीनें मलबे में दब गईं। दमकल कर्मी रामलाल मरूका ने बताया कि कुचेरा दमकल विभाग ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत और 20 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखी मसाले की बोरियां और तैयार माल पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के गेट पर ताला लगा हुआ था। आग की भयावहता देखते हुए भीड़ ने गेट तोड़कर अंदर घुसकर आग बुझाने की कोशिश की। आग की खबर मिलते ही फैक्ट्री मालिक और परिवारजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान अचानक दीवार गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।मौके पर कुचेरा पुलिस और पटवारी ममता मंडा भी पहुंची। पुलिस ने हालात का जायजा लिया। चश्मदीद लोगों के अनुसार, आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार छा गया। मोहल्लेवासियों ने भी दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने में भरसक प्रयास किया।प्रशासन ने आगजनी से हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया है, लेकिन करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फैक्ट्री में कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now