निम्बी जोधां में महिलाओं के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में महिलाओं के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए नि: शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का शुभारम्भ निम्बी जोधां के बालाजी कम्प्यूटर सेंटर पर किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद जाजू व उनके परिवार की ओर से कंप्यूटर प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं को टॉफी व मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन सबको पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे प्रमुख लोगों में श्रीराम खीचड़, तेज सिंह जोधा, किशन लाल दर्जी, सीताराम सेन, गौरी लाल ढाका, पवन कुमार गौड़ आदि शामिल थे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं व बालिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now