अत्यधिक शीतलहर के प्रभाव से हुई 15 मोरों की मौत, कलेक्टर के निर्देशों पर की गई राष्ट्रीय पक्षी की मौतों की जांच, पशुपालन विभाग ने जारी की अपनी जांच रिपोर्ट, कलेक्टर ने की पालतू जानवरों व वन्य जीवों का खयाल रखने की अपील

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अत्यधिक शीतलहर के प्रभाव से हुई 15 मोरों की मौत, कलेक्टर के निर्देशों पर की गई राष्ट्रीय पक्षी की मौतों की जांच,

पशुपालन विभाग ने जारी की अपनी जांच रिपोर्ट, कलेक्टर ने की पालतू जानवरों व वन्य जीवों का खयाल रखने की अपील

डीडवाना (kalamkala.in)। पूरे जिले में शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर ने बच्चों के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर रखा है।‌ शीत की चपेट में आने से बचने के लिए अलाव और हीटरों का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन पशु-पक्षियों के लिए इंतजाम नहीं हो पाने से उन्हें पीड़ित होना पड़ रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौतों का सिलसिला चला, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच करवाने व उनकी सुरक्षा के बंदोबस्त करने के लिए पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा एवं सूपका में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की लगातार मृत्यु की घटनाएं सामने आने पर जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र सिंह खड़गावत ने उनका संज्ञान लेते हुए त्वरित कारवाई कर पशुपालन विभाग को जांच करने के निर्देश दिए। इस पर पशुपालन विभाग ने इस प्रकरण की जांच कर जिला कलेक्टर को अवगत करवाया कि 5 जनवरी को कुल 10 मोर मृत पाए गए तथा 7 जनवरी को फिर 5 मोर मृत पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार जांच एवं मृत मोरों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्थल निरीक्षण एवं क्षेत्र में जारी अत्यधिक शीत लहर (कोल्ड वेव) की परिस्थितियों के आधार पर यह स्पष्ट रूप से पाया गया है कि मोरों की मृत्यु का कारण अल्पताप (Hypothermia) है।पशुपालन विभाग की जांच में यह स्पष्ट पाया गया है कि इस प्रकरण में किसी भी प्रकार की संक्रामक/संक्राम्य बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं, तथा किसी प्रकार की दुर्भावनापूर्ण अथवा जानबूझकर की गई कार्रवाई का कोई प्रमाण नहीं है। पशुपालन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा शीत लहर के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर की अपील

जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने आमजन से अपील की है अत्यधिक शीत लहर की स्थितियों में आमजन अपने पालतू पशुओं के साथ-साथ अपने आस-पास के वन्य जीवों का भी ख्याल रखें और वन्य जीवों की सूचना तत्काल पशुपालन विभाग व वन विभाग को देवें। फोटो- फाइल चित्र।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now