बाकलिया हत्याकांड के हत्यारों को पकड़वाएं, 25 हजार रुपए पाएं, बाकलिया में एक साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस की मदद के लिए इनाम घोषित, एसपी ने जारी किए आदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाकलिया हत्याकांड के हत्यारों को पकड़वाएं, 25 हजार रुपए पाएं,

बाकलिया में एक साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस की मदद के लिए इनाम घोषित, एसपी ने जारी किए आदेश

लाडनूं (kalamkala.in)। बाकलिया के पास मेगा हाइवे सड़क के किनारे भेड़ प्रजनन केंद्र के समीप झाड़ियों में अज्ञात हत्यारों द्वारा एक युवक ओमप्रकाश की हत्या कर शव डाल दिए जाने के मामले में करीब एक साल बाद तक भी हत्यारों का कोई पुख्ता सुराग नहीं लगने को जिला पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है। इस स्थिति को और पुलिस की विफलता को देखते हुए इस मामले में सुराग देकर हत्यारों तक पहुंचाने, उन्हें पकड़वाने में मदद करने आदि के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

जारी किया गया है यह आदेश

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने आदेश क्र.स. डीडवाना-कुचामन/ एम.ओ.बी./2025/875-85, दिनांक:- 05/08/2025 जारी कर राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों के अनुसार घोषणा की है कि प्रकरण सख्या 245 दिनांक 25.09.2024 धारा 103 (1) बीएनएस (पुलिस थाना लाडनूं) में अज्ञात मुलजिम को गिरफ्तार करने या गिरफ्तार करने में पुलिस की मदद करने या उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस को सही सूचना देने वाले और उसके द्वारा गिरफ्तार किये जाने का विरोध करने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा, उस व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 की राशि का नकद पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन का निर्णय अन्तिम होगा। सूचना के लिए पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला डीडवाना-कुचामन के हेल्प लाईन नम्बर 8000372519 जारी किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now