कसूम्बी में जलभराव की स्थिति पर ग्राम पंचायत ने की प्रशासन से समाधान की मांग, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी में जलभराव की स्थिति पर ग्राम पंचायत ने की प्रशासन से समाधान की मांग,

विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा

लाडनूं (kalamkala.in)। भारी बारिश के कारण तहसील के अनेक गांवों में जलभराव की स्थिति से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्राम कसुम्बी में बारिश की वजह से हुए जलभराव की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत और लोगों ने पंचायत समिति प्रशासन के समक्ष समाधान की मांग की। इसके बाद मंगलवार को कसूम्बी के सभी जलभराव के स्थानों का मौका मुआयना पंचायत समिति प्रशासन के विकास अधिकारी, सहायक अभियंता आदि अधिकारियों से आकर किया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर इकट्ठे होकर जलभराव का अवलोकन करवाया और उसके जल्दी समाधान की मांग की। विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, एईएन रामदयाल शर्मा, जेटीए सुभाष खीचड़ आदि अधिकारियों ने मौका देखकर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिनिधि आनंद बागड़ा, सरपंच गिरधारीराम राहड़, श्याम सिंह चौहान, दुर्गाराम गढ़वाल, अनिल पिलानिया, मनफूल, महेंद्र बीरड़ा आदि ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now