चारों तरफ है पानी ही पानी, जमीन की जलसोख क्षमता मिटी, अब पानी वापस उगलने लगी जमीन जसवंतगढ़ में जलभराव की स्थिति ने जनजीवन को किया बुरी तरह प्रभावित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चारों तरफ है पानी ही पानी, जमीन की जलसोख क्षमता मिटी, अब पानी वापस उगलने लगी जमीन

जसवंतगढ़ में जलभराव की स्थिति ने जनजीवन को किया बुरी तरह प्रभावित

लाडनूं (kalamkala.in)। भारी बारिश के कारण निकटवर्ती जसवंतगढ़ कुछ हालत काफी खराब हो चुकी है। यहां निचले इलाके लगभग जलमग्न हो चुके हैं। पानी इतना अधिक बरसा है कि जमीन ने पानी सोखने-ग्रहण करने के बजाय पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। यहां का जोधा नाडा तालाब पूरा भरने के अलावा उसके ताल में भी करीब एक-एक किलोमीटर तक पानी का भराव नजर आ रहा है। जोधानाडा तालाब में जहां खुद के पायतन और जलग्रहण क्षेत्र ताल का पानी आता है, वहीं सुजानगढ़ नगर पालिका भी यहां पानी छोड़ रही है। क्षेत्र के खंदेड़े पानी से पूरे भर चुके हैं। घरों में पानी के भराव से और आवागमन बंद होने से पूरा जनजीवन प्रभावित हैं।

जनजीवन हुआ बुरी तरह प्रभावित

जसवंतगढ़ के वार्ड संख्या 1 व 2 और वहां की इंदिरा कालोनी की हालत तो जलभराव से बदतर हो चुकी है। यहां कुछ घरों में और कुछ गलियों में व्यक्ति अंदर प्रवेश तक नहीं कर सकता, इतनी हालत खराब है। रामलाल जी की चक्की से शैलेन्द्र के घर तक जाने वाला मार्ग पूरा बंद हो चुका है। जसवंतगढ़ की कुछ सड़कें नीची है और गलियां भी नीची होने के कारण उनसे आना-जाना तक बंद हो चुका है।

पानी उगलने लगी है जसवंतगढ़ की जमीन

कस्बे के पानी की निकासी उत्तर की तरफ है। इस ढलान के कारण उत्तर की दिशा में लगभग सभी प्लाट, नोहरे और मकान जलमग्न हो चुके हैं। पिछले डेढ़ माह से लगभग ऐसी ही स्थिति चल रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। मकानों के अंदर तो जमीन से पानी वापस ऊपर आना शुरू हो चुका है। जसवंतगढ़ में भूगर्भस्थ जल का स्तर काफी ऊपर है और पिछले दिनों आई बरसात के कारण जमीन का पानी ऊपर आ गया। काफी दिनों से ऐसी स्थिति बनी हुई थी और सोमवार की भारी बारिश ने तो स्थिति बिगाड़ कर रख दी और अब जमीन पानी उगलने लगी है। घरों के गटर पूरे भूगर्भस्थ पानी आने से भर चुके हैं।

कब ध्यान देगा प्रशासन

जसवंतगढ़ में जलभराव ने पूरा जनजीवन बदहाल कर रखा है। लोगों की उम्मीद प्रशासन से है, लेकिन इस ज्वलंत समस्या की ओर प्रशासन की उपेक्षा के चलते कोई स्थाई हल भी निकलता नहीं दिखाई दे रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी कुमार सारस्वत ने बताया कि जसवंतगढ़ जलभराव की समस्या से बुरी तरह परेशान है। इसका समाधान शीघ्र किया जाना आवश्यक है और भविष्य में ऐसी समस्या नहीं पैदा हो, इसका स्थाई बंदोबस्त भी किया जाना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now