लाडनूं में कोमल चौरड़िया के 9 के तप किया गया समारोह पूर्वक तप अभिनंदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कोमल चौरड़िया के 9 के तप किया गया समारोह पूर्वक तप अभिनंदन

लाडनूं (kalamkala.in)। शासन श्री मुनि विजय कुमार, तपस्वी मुनिश्री जयकुमार एवं शासन गौरव साध्वश्री कल्पलता की प्रेरणा से तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में स्व. सागरमल-धनी देवी चौरडिया की पौत्री एवं दिलीप-अनीता, तुलसीराम-नीतू चौरडिया की पुत्री कन्या मंडल संयोजिका सुश्री कोमल चौरड़िया के 9 की तपस्या का तप-अभिनंदन का कार्यक्रम वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा के सान्निध्य में आयोजित हुआ। साध्वी युक्ति प्रभा, उपासिका डॉ. सुशीला बाफना, महिला मंडल की गीतिका, पारिवारिक जनों की गीतिका, तेरापंथ सभा से कोषाध्यक्ष महेंद्र बाफना, अखिल भारतीय महिला मंडल की सदस्य व महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष प्रीति घोषल, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित मोदी, अणुव्रत समिति की मंत्री राज कोचर, ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका सपना भंसाली, तपस्विनी बहन कोमल की बड़ी मम्मी अनीता चौरड़िया, कन्या मंडल से जयश्री नाहटा सभी ने अपनी भावों की अभिव्यक्ति प्रदान की। हाकम कार्तिक यशा ने फरमाया कि तपस्या की अनुमोदना तपस्या द्वारा ही करनी चाहिए एवं तपस्या से जीवन चमकता है। मुनी धन्ना ने उत्कृष्ट तप करके 6 महीने में अपना कल्याण किया। पूर्व अध्यक्ष सुमन गोलछा, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, पार्षद रेणु कोचर, उपाध्यक्ष शोभा दुगड़, नवीन नाहटा ,राजेश बोहरा मौजुद रहे। साथ ही सभी सभा-संस्था द्वारा तपस्विनी बहन कोमल का साहित्य व दुपट्टे द्वारा अभिनंदन किया गया। काफी संख्या में श्रावक-श्राविका समाज मौजूद रहा। संयोजन महिला मंडल कार्य समिति सदस्य नीता नाहर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now