आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात को होटल संचालक व उसके वर्कर के साथ की लाठियों से मारपीट, निम्बी जोधा में होटल का कांउटर, शीशा व कुर्सियां तोड़ी, गल्ले से 35 हजार रुपए व मोबाइल चुराया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात को होटल संचालक व उसके वर्कर के साथ की लाठियों से मारपीट,

निम्बी जोधा में होटल का कांउटर, शीशा व कुर्सियां तोड़ी, गल्ले से 35 हजार रुपए व मोबाइल चुराया

रणजीत राम बोहरा, पत्रकार। लाडनूं।(kalamkala.in)। दो वाहनों में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने निम्बी जोधा स्थित एक होटल में होटल संचालक एवं वहां काम करने वाले के साथ लाठियों से संगीन मारपीट एवं होटल में तोड़-फोड़ की और लूटपाट भी की। इस वारदात की रिपोर्ट निम्बी जोधा पुलिस थाने में होटल संचालक बलजीत जाट (56) पुत्र धर्मपाल जाट निवासी तितरम जिला कैथल, हाल होटल संचालक हरियाणा-पंजाब होटल निम्बी जोधा ने दी है। उसने लिखा है कि वह और उसकी होटल पर काम करने वाला सुरेन्द्र दोनों गत रात्रि रविवार रात 1.30 बजे होटल पर थे कि एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी, जिसमें 6 से 7 व्यक्ति सवार थे। कैम्पर में से 3 से 4 व्यक्ति नीचे उतरे और उतरते ही सुरेन्द्र के साथ लठों से मारपीट की, जिससे सुरेन्द्र जोर-जोर से चिल्लाया, तो मैं खड़ा हुआ तो मेरे साथ भी उन 4 लोगों ने लठों से पैरों पर जोर-जोर से मारा और हम दोनों को होटल खाली करने की धमकियां दी। जाते-जाते वे काउंटर शीशा व कुर्सी तोड़ते हुए होटल के गल्ले से 35000 रूपये और गले के पास में पड़े मोबाईल को उठाकर ले गये। उस समय होटल पर काम-काज करने वाले स्टाफ के 5 से 6 लोग मोजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया था। तीनों-चारों मुलजिमों का कपड़े से मुंह बांध रखा था। उनको शक्ल से पहचान सकता हूं। इस रिपोर्ट को पुलिस ने धारा 189(2), 115(2), 126(2), 324(4), 303(2), 331(6), 351 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गोपाल राम बलारा को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now