लाडनूं के सुलभ शौचालय हो रहे हैं दुर्दशा के शिकार, शौचालय संचालको ने बना डाले कबाड़खाने, गंदगी का पूरा आलम है और लापरवाही का पूरा फैलाव, लोग हैं उपयोग के लिए मजबूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुलभ शौचालय हो रहे हैं दुर्दशा के शिकार, शौचालय संचालको ने बना डाले कबाड़खाने,

गंदगी का पूरा आलम है और लापरवाही का पूरा फैलाव, लोग हैं उपयोग के लिए मजबूर

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में नगर पालिका द्वारा चार सुलभ शौचालयो का संचालन किया जा रहा है, लेकिन उनकी हालत अच्छी हो, यह नहीं कहा जा सकता। इन सार्वजनिक शौचालयो की पोल तब खुल कर सामने आई, जब नगर पालिका के ईओ भवानी शंकर व्यास ने पहली बार इनकी सुध लेते हुए यहां बस स्टेंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की सुध ली। शुक्रवार को ईओ ने निरीक्षण के समय बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय पर बदइंतजामियाँ पाई। उन्होंने रोडवेज स्टैंड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो उन्हें शौचालय में गंदगी और बद-इंतजामी देखने को मिली। यहां शौचालय को कबाड़खाना बना रखा था। इसमें निजी समान ही नहीं गैस सिलेंडर और बोतलों से भरे कट्टे पड़े मिले। इन सबको देख कर ईओ भवानी शंकर व्यास ने शोचालय संचालक को फटकार लगाई तथा अगले दो दिन में व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उसे निर्देश दिए। यह तो ईओ ने मात्र एक शौचालय देखा है। सरकारी अस्पताल के पास स्थित शौचालय, स्टेडियम के पास का शौचालय र पंचायत समिति के सामने स्थित शौचालय सभी के हालात बदतर है। इनमें भी कमोबेश ऐसे ही हालात मिलने हैं। कई बार तो इन आधुनिक शौचालय को तालाबंद भी कर दिया जाता है। इससे लोगों को शौचालय के बाहर ही लघुशंका करने पर मजबूर होना पड़ता है। ईओ को चाहिए कि हर महीने इनकी बारी-बारी से जांच-निरीक्षण करवाए और स्वयं भी आकस्मिक निरीक्षण करके हालात देखें। ऐसा करने पर ही हालत में सुधार संभव होगा। अन्यथा एक बार के निरीक्षण का असर मात्र चार-पांच दिन बमुश्किल रहना है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now