निम्बीजोधा की होटल हरियाणा-पंजाब में घुस कर मारपीट, तोड़फोड़ व लूट करने वाले दो मुलजिम गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी, आधा दर्जन बदमाशों ने बिना नम्बरी कैम्पर से आकर 27 जुलाई को अर्द्धरात्रि को किया था हमला, दो जनों को लाठियों से पीटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बीजोधा की होटल हरियाणा-पंजाब में घुस कर मारपीट, तोड़फोड़ व लूट करने वाले दो मुलजिम गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी,

आधा दर्जन बदमाशों ने बिना नम्बरी कैम्पर से आकर 27 जुलाई को अर्द्धरात्रि को किया था हमला, दो जनों को लाठियों से पीटा

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधा पुलिस ने यहां रात के समय एक वाहन में भर कर आए आधा दर्जन बदमाशों द्वारा होटल संचालक व उसके हेल्पर के साथ लाठियों से मारपीट करने के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से हरिराम उर्फ कालू के विरूद्ध पूर्व में मारपीट व चोरी के तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हरिराम खिलेरी उर्फ कालू (27) पुत्र भंवराराम जाट निवासी निम्बी जोधा एवं राकेश चौयल (28) पुत्र बालाराम जाट निवासी सींवा हैं। इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 जुलाई को निम्बी जोधां के होटल में घुसकर संचालक व काम करने वालों के साथ मारपीट की, होटल में तोड़फोड़ कर होटल खाली करने की धमकी दी थी। पड़ौसी होटल नीलकण्ठ हरियाणा पंजाब धमाका के संचालक के इशारे पर आरोपियों ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया था। इनको गिरफ्तार करने में पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में पुलिस ने सफलता प्राप्त की।

इस प्रकार हुई थी मारपीट, तोड़-फोड़ व लूट की वारदात

इस वारदात की रिपोर्ट निम्बी जोधा पुलिस को 28 जुलाई को पीड़ित बलजित जाट (56) पुत्र धर्मपाल जाट निवासी तितरम जिला कैथल (हरियाणा) (हाल होटल संचालक हरियाणा-पंजाब होटल, नागौर रोड़ निम्बी जोधा) ने देकर बताया कि 27 जुलाई को रात्रि 1.30 बजे वह और उसकी होटल पर काम करने वाला सुरेन्द्र दोनों होटल पर थे कि एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी बिना नम्बरी, जिसमें 6 से 7 व्यक्ति सवार थे। उनमें से 3-4 व्यक्ति कैम्पर गाडी से नीचे उतर कर सुरेन्द्र के साथ लठों से मारपीट की, उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर वह खड़ा हुआ तो उसके साथ भी उन लोगों ने लठो से उनके पैरों पर जोर-जोर से मारा और दोनो को होटल खाली करने की धमकियां दीं। जाते-जाते उन्होंने काउंटर का शीशा व कुर्सियां तोड़ दी और होटल के गल्ले से 35 हजार रूपये और पास पड़ा मोबाईल उठाकर ले गये। उस समय होटल पर काम-काज करने वाले स्टाफ के 5 से 6 लोग मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया था। इन तीनों-चारों मुलजिमों ने कपड़े से मुंह बांध रखा था। जिनको देख कर पहचान सकता है। इस रिपोर्ट पर मामला प्रकरण संख्या 83/2025 पर धारा 189(2), 115(2), 126(2), 324(4), 303(2), 331(6), 351(2) बीएनएस, 2023 के अन्तर्गत दर्ज किया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा थानाधिकारी निम्बी जोधा के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने फील्ड इंटलीजेंस, आसूचना संकलन एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए अज्ञात हमलावरों की पहचान कर दो आरोपियों हरिराम खिलेरी उर्फ कालू व राकेश चौयल को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से अनुसंधान किया जा रहा है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हरिराम खिलेरी पर हैं पहले भी तीन मुकदमे

पकड़े गए आरोपी मुलजिम हरिराम खिलेरी उर्फ कालू के खिलाफ आपराधिक रिकार्ड भी मिला है, जिसमें धारा 323, 341 आईपीसी तथा धारा 143, 332, 353, 379, 506 आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट एवं धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत तीन मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रामेश्वर लाल के साथ एएसआई गोपाल राम बलारा, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व मूलाराम, कांस्टेबल राजकुमार, हरीराम एवं बेनीगोपाल शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव