बजरंग सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने हनुमान बीरड़ा, करेंगे हिंदू राष्ट्र के लिए काम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बजरंग सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने हनुमान बीरड़ा, करेंगे हिंदू राष्ट्र के लिए काम

लाडनूं (kalamkala.in)। बजरंग सेना की राष्ट्रीय कोर कमेटी व राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया की अनुशंसा पर लाडनूं के प्रमुख समाजसेवी सुनारी ग्राम निवासी हनुमान बीरड़ा के कार्य, योग्यता व सक्रियता को देखते हुए उन्हें बजरंग सेना में राष्ट्रीय संगठन मंत्री (राजस्थान) का दायित्व सौंपा है। बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर इसकी घोषणा की है।‌उन्होंने बताया कि बजरंग सेना को भारत वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य स्तर से लेकर जिला और विधानसभा क्षेत्र तक हर स्तर तक तथा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक इसकी पहुंच बनाने के लिए सहयोग की कामना की है। उन्होंने बजरंग सेना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा भी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बजरंग सेना इस बात को लेकर दृढ़ है कि अखंड हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने, गौ रक्षा और धर्म रक्षा के प्रति समर्पण, नारी रक्षा, संत रक्षा, राष्ट्र सेवा और मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए कृत-संकल्प है। बंजरग सेना हर भारतीय में संस्कार, नम्रता, हिंदू समाज के प्रति श्रद्धा और भावनाओं का निर्माण करना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीरड़ा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर आगामी 3 वर्ष तक के लिए नियुक्ति देते हुए उन्हें समाज के हित में काम करते हुए हिंदू एकता को ऊंचे शिखर पर पहुंचाने की उम्मीद जताई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now