इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर कुंडली दोष, गृह क्लेश आदि के निवारण के नाम पर लोगों से ठगी करने के लाडनूं वासी साइबर क्राइम के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, सरकार के प्रतिबिम्ब पोर्टल पर आए नम्बरों की पहचान कर पकड़ा आरोपी को, हरियाणा की प्रीति से ठगी गई धनराशि करवाई रिफंड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट कर कुंडली दोष, गृह क्लेश आदि के निवारण के नाम पर लोगों से ठगी करने के लाडनूं वासी साइबर क्राइम के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,

सरकार के प्रतिबिम्ब पोर्टल पर आए नम्बरों की पहचान कर पकड़ा आरोपी को, हरियाणा की प्रीति से ठगी गई धनराशि करवाई रिफंड

लाडनूं (kalamkala.in)। इंस्टाग्राम पर लुभावना एड रील (विज्ञापन) देकर लोगों को भ्रमित करने एवं अंधविश्वास में फंसाकर ठगी करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने लाडनूं के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।‌ लाडनूं के कुम्हारों का बास निवासी गिरफ्तार आरोपी नानूराम भार्गव (22) पुत्र ओमप्रकाश भार्गव पर आरोप है कि वह सोशल एप इंस्टाग्राम पर एड देकर कुंडली दोष, गृह क्लेश आदि के निवारण के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। लाडनूं पुलिस ने इस कार्रवाई में सरकार के ‘प्रतिबिंब’ पोर्टल पर चिन्हित इंस्टाग्राम पर प्रदर्शित संदिग्ध मोबाईल नंबर के आधार पर उस मोबाइल नम्बर धारक के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाया है।‌इस मोबाइल नम्बर से यह आरोपी नानूराम भार्गव इंस्टाग्राम पर भ्रामक विज्ञापन पोस्ट करता था और कुंडली दोष व गृह क्लेश आदि के निवारण का दावा करता था। आरोपी से ठगी गई राशि को रिफंड भी करवाया गया है।

प्रतिबिम्ब पोर्टल पर आए नम्बरों से पकड़ा जा सका आरोपी

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित ‘प्रतिबिम्ब’ पोर्टल पर साइबर अपराधियों के मोबाईल नंबर प्रदर्शित होते हैं। हरियाणा के रोहतक की निवासी पीड़िता प्रीति पत्नी डॉ. अश्विनी ने अपनी 9 साल की बच्ची के नज़र लगने के सम्बंध में इंस्टाग्राम पर रील देखकर दिए गये मोबाईल नंबर पर संपर्क किया, तो आरोपी नानूराम भार्गव ने नजर उतारने के लिए पूजा के नाम पर पीड़िता के साथ 7200 रूपये की ठगी कर ली। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाईल नंबर प्रदर्शित होने पर साइबर सेल द्वारा संदिग्ध नंबर के संबंध में तकनीकी वर्क कर संदिग्ध नंबर-धारक के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस थाना लाडनूं पर इस प्रकरण के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। पुलिस थाना लाडनूं ने इस पर कार्रवाई अमल में लाते हुए साइबर अपराध में लिप्त आरोपी लाडनूं के नानूराम भार्गव को गिरफ्तार किया। ठगी करने वाले इस आरोपी नानूराम भार्गव को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित से ठगी गई संपूर्ण राशि को ठग से वापस उसे रिफंड भी करवाई गई।

इस टीम ने की प्रभावी कार्रवाई

इस मामले में की गई प्रभावी कार्रवाई में एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में एवं एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के नेतृत्व में लाडनूं थाने के हेड कांस्टेबल बन्नाराम व कांस्टेबल विक्रम तथा डीडवाना की साइबर सेल के प्रभारी हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश, साइबर सेल के कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह व रवि बारूपाल शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now