लाडनूं के हनुमान बिरड़ा को मिला राष्ट्रीय गौ रक्षा सेवा संघ में ‘गौ रक्षक’ का महत्वपूर्ण दायित्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के हनुमान बिरड़ा को मिला राष्ट्रीय गौ रक्षा सेवा संघ में ‘गौ रक्षक’ का महत्वपूर्ण दायित्व

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय गौ रक्षा सेवा संघ (RGRSS) में ‘गौ रक्षक’ का महत्वपूर्ण दायित्व लाडनूं तहसील के ग्राम सुनारी के हनुमान बिरडा को सौंपते हुए उनका मनोनयन किया गया है। ‘गौ रक्षक’ पद पर रहते हुए इन्हें गौ रक्षा, गौ सेवा, गौ संवर्धन, गौ सम्मान, आपात सेवा आदि कार्यों को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने का महत्ती दायित्व निभाना होगा।राष्ट्रीय गौ रक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक अम्बरीष पचौरी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बरूण प्रताप सिंह (एड.) ने हनुमान बिरड़ा को यह नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्हें यह नियुक्ति उनके गौसेवा के प्रति समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित की भावना को सम्मानित करने का प्रयास है। इसके साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए लिखा है कि उनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन के प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति में सार्थक सहयोग मिलेगा। गौरतलब है कि हनुमान बिरड़ा बजरंग सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ ही अन्य कई संगठनों में राष्ट्रीय स्तर केपदों पर कार्यरत हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मदनलाल भंवरीदेवी आर्य स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की नेत्र जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया, चश्मे भी दिए

शहर चुनें

Follow Us Now