ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर सेवाराम दगदी का सम्मान, परबतसर माली समाज ने समारोह आयोजित कर किया विभिन्न प्रमुख समाज बंधुओं का सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर सेवाराम दगदी का सम्मान,

परबतसर माली समाज ने समारोह आयोजित कर किया विभिन्न प्रमुख समाज बंधुओं का सम्मान

परबतसर (kalamkala.in)। माली समाज द्वारा यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया जाकर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले समाजबंधुओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज में उत्तर पश्चिम राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर सबने मिलकर वरिष्ठतम समाजसेवी सेवाराम दगदी का भावभीना सम्मान किया। इनके अलावा नर्सिंग अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने पर रामेश्वर लाल मारोठिया का अभिनंदन किया गया। साथ ही युवा उद्यमी सुरसुरा से राहुल अजमेरा का सम्मान एवं दैनिक भास्कर समाचार पत्र का संवाददाता नियुक्त होने पर महेश चंद्र सैनी का स्वागत-सम्मान किया गया। इसी प्रकार अन्य लोगों का प्रतिभाओं एवं विशिष्ट लोगों का सम्मान किया गया।

युवा वर्ग की उन्नति के लिए हों सामुहिक सार्थक प्रयास

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के उत्थान, एकता एवं युवाओं को आगे बढ़ाए जाने के प्रयास किए जाने पर जोर दिया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।इस अवसर पर चोताला अध्यक्ष किशन गोपाल दगदी, माली समाज अध्यक्ष सत्यनारायण मालाकार, युवा अध्यक्ष गणेश मालाकार, अधिवक्ता दिनेश चंद्र, सरपंच घीसालाल माली, पार्षद लोकेश मालाकार, बाबूलाल दगदी, पुखराज गहलोत, डालचंद दगदी, शंकरलाल तुनवाल, किशोर गहलोत, नेमीचंद दगदी, नटवर दगदी, सूरजमल टांक, माली सेना के अध्यक्ष शंकरलाल दगदी, भंवरलाल तंवर, मोतीलाल तुनवाल, मुकेश तुनवाल, नोरत सांखला सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now