मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोटे अनाज की पोषकता पर पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

लाडनूं। अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष-2023 के अन्तर्गत जैन विश्वभारती संस्थान के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘पोषणाय जागृतम’ अर्थात ‘पोषक या मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूकता’ रखा गया। प्रतिभागियों ने मिलेट्स के लगभग सभी प्रकारों तथा उनमें समाहित लाभों को पोस्टर में समाहित करने का प्रयास किया। भारत में उपलब्ध कुछ सामान्य फसलों, जिनमें बाजरा, रागी (फिंगर मिलेट), ज्वार (सोरघम), समा (छोटा बाजरा), बाजरा (मोती बाजरा) और वरिगा (प्रोसो मिलेट) आदि शामिल हैं, के महत्व को आकर्षक पोस्टर्स के माध्यम से उजागर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी जोधा रही। द्वितीय स्थान पर कोमल प्रजापत तथा तृतीय स्थान पर संतोष ठोलिया एवं प्रगति शर्मा रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. त्रिपाठी ने छात्राओं में सृजनात्मकता की प्रशंसा करते हुए जीवन में इसी तरह आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now