लाडनूं में विकास और जन सेवा का प्रभाव, भाजपा की तरफ बढा लोगों का रुझान- ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह का मान-सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विकास और जन सेवा का प्रभाव, भाजपा की तरफ बढा लोगों का रुझान-

ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह का मान-सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की टीम लाडनूं में जन सेवा और विकास के कामों को बढ़-चढ़ कर अंजाम दे रही है। उससे प्रभावित होकर पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोग लगातार लाडनूं पहुंच कर करणी निवास में ठाकुर करणीसिंह का स्वागत-सम्मान करने का तांता लगाए हुए हैं। मंगलवार को नूंवा व पायली से आए लोगों ने उनका साफा पहनाकर, माल्यार्पण करके एवं मुंह मीठा करवा कर सम्मान किया। इस अवसर पर करणी सिंह ने कहा कि वे पूरे क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उनकी इच्छा है कि इस क्षेत्र के लोगों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहे। सब खुशहाल हों और सर्वत्र विकास की धारा पहुंचे। इस अवसर पर नूंवा पायली से पूर्णमल शर्मा व मनोज कुमार शर्मा ने साफा पहनाकर ठाकुर करणीसिंह का मान-सम्मान किया। सुरेश शर्मा आरपी, सुरेश शर्मा रिड़मलास, फतेहसिंह नूंवा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री आदि आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now