लाडनूं: साइबर ठगी के 3 मामलों में पुलिस ने 1 लाख 55 हजार 557 रूपये रिफंड करवाए, लाडनूं के कुम्हारों के बास की महिमा, शहरिया बास के इजाज खां और तीसरी के नारायणराम के मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं: साइबर ठगी के 3 मामलों में पुलिस ने 1 लाख 55 हजार 557 रूपये रिफंड करवाए,

लाडनूं के कुम्हारों के बास की महिमा, शहरिया बास के इजाज खां और तीसरी के नारायणराम के मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं द्वारा साइबर ठगी की शिकायतों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल/ 1930 पर दर्ज तीन साइबर शिकायतों में कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि हॉल्ड करवाकर पीड़ित को रिफंड करवाई गई। इनमें कुम्हारों का बास की महिमा प्रजापत से 30 हजार रुपए, शहरिया बांस के इजाज खां से 62 हजार 640 रुपए और तीतरी गांव के नारायण राम से ठगे गए 9 लाख 90 हजार में से 62 हजार 917 रुपए होल्ड करवा कर वापस लौटाए गए हैं। इस प्रकार पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को होल्ड करवाकर न्यायालय के माध्यम से 1 लाख 55 हजार 557 रूपये रिफंड करवाये गये। गौरतलब है कि डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस द्वारा अप्रेल से अक्टूबर 7 माह तक कुल 10 लाख 19 हजार रूपये पीड़ितों के रिफंड करवाये जा चुके हैं।

साइबर ठगी के इन तीन मामलों में की गई कार्रवाई

पुलिस की इस सफलता में शामिल वारदातों में एक घटना साइबर शिकायत संख्या 32703250020381 है, जिसमें पीड़िता सुश्री महिमा प्रजापत निवासी कुम्हारों का मौहल्ला लाडनूं के साथ परिचित बनकर 30,000 रूपये का फ्रॉड किया गया था। जिसमें ठगी गई राशि नियमानुसार हॉल्ड करवाकर पीड़िता के खाते में पुनः रिफंड करवाई गई। दूसरी घटना में साइबर शिकायत संख्या 32707250057510 में पीड़ित इजाज खां निवासी शहरिया बास लाडनूं के साथ टेलिग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर लिंक भेजकर शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 62,640 रूपये की ठगी कर ली गई थी। प्राप्त शिकायत में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल राशि 62,640/- नियमानुसार हॉल्ड करवाकर पीड़ित के रिफंड करवाई गई। तीसरी घटना में साइबर शिकायत संख्या 22709250037586 में नारायण राम निवासी तीतरी पुलिस थाना निम्बी जोधां को खाद की एजेन्सी लेने के नाम पर फर्जी वेबसाईट पर फार्म भरने के नाम पर कुल 99,0000 रूपयों का फ्रॉड कर दिया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से 62,917 रूपये हॉल्ड करवाकर नियमनुसार परिवादी को रिफंड करवाये गये।

इस पुलिस टीम ने पाई सफलता

साइबर ठगी के मामलों में जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा (आर.पी.एस.) डीडवाना एवं लाडनूं वृताधिकारी विक्की नागपाल (आर.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने मय पुलिस टीम के नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल /1930 पर प्राप्त साइबर ठगी की शिकायतों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि हॉल्ड करवाकर कुल 1 लाख 55 हजार 557 रूपये पीड़ितों को रिफंड करवाये गये। इन मामलों में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी महीराम बिश्नोई के साथ साइबर सैल डीडवाना के हेड कांस्टेबल प्रेमप्रकाश, कांस्टेबल रवि बारूपाल,
लाडनूं साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी हेड कांस्टेबल बन्नाराम, कांस्टेबल विक्रम मीणा व जितेन्द्र शामिल रहे।

पुलिस की ओर से आमजन से अपील

किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक डिटेल्स साझा न करें। ठगी होने पर तत्काल साईबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा 1930 हेल्पलाईन पर कॉल करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now