दीपावली से पहले ही शुरू हुआ झंडी-मंडी का जुआ, लगने लगे सिम्बल पर दांव, होने लगा गोटियों से किस्मत का फैसला, जसवंतगढ़ में घेरा डाल कर जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने घेरा, बाकी भागे-दो को दबोचा, 1460 रुपए और जुआ सामग्री को किया जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दीपावली से पहले ही शुरू हुआ झंडी-मुंडी का जुआ, लगने लगे सिम्बल पर दांव, होने लगा गोटियों से किस्मत का फैसला,

जसवंतगढ़ में घेरा डाल कर जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने घेरा, बाकी भागे-दो को दबोचा, 1460 रुपए और जुआ सामग्री को किया जब्त

लाडनूं (kalamkala.in)। दीपावली और जुए का सम्बन्ध बताया जाकर लोगों को लालच देकर उनका धन ऐंठने का काम कतिपय लोग करके दीवाली की मौज मनाते हैं। लाडनूं, निम्बी जोधां, जसवंतगढ आदि में धड़ल्ले से झंडी-मंडी, ताश पत्ती आदि से लाखों-करोड़ों का जुआ प्रतिवर्ष खेला जाता है। इस बार जसवंतगढ पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए जुए को रोकने की पहल की है‌। पुलिस ने भैरूजी मन्दिर के पास जसवंतगढ़ से दो जनों को रात के 11.20 बजे झंडी-मुंडी लगा कर जुआ खिलाते हुए पकड़ा है‌। उनके कब्जे से जुआ राशि 1460 रुपए एवं जुआ सामग्री में तीन घनाकार गोटियां, एक सिम्बल अंकित रंगीन चौकोर कपड़े की शीट और एक स्टील का गिलास जब्त किए गए हैं। मुल्जिमान महेन्द्र (27) पुत्र दुलीचन्द नायक निवासी जसवन्तगढ व भागीरथराम (40) पुत्र प्रभुराम जाट निवासी भुवनेसरी नगर बैंगलोर (पुलिस थाना कैम्पापुरा हैवाल बैंगलोर) हाल निवासी जसवन्तगढ को गिरफ्तार किया है।

जुआ राशि व जुआ सामग्री सहित पकड़े गए जुआरी

पुलिस को जसवंतगढ़ में भैरूजी मन्दिर के पास सार्वजनिक स्थान पर कई व्यक्ति घेरा लगाकर बैठे हुए मिले, जिनके बीच में एक व्यक्ति बैठा जुआ खेलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उन सबको घेराव करके पकड़ना चाहा, लेकिन पुलिस गाड़ी और वर्दी सहित पुलिस दल को देखकर वहां बैठे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेरा देकर वहां से दो जनों को पकड़ लिया।झंडी-मंडी लगा कर जुआ खेलते इन लोगों में से भागीरथराम पुत्र प्रभुराम जाट निवासी भुवनेसरी नगर बैंगलोर हाल निवासी जसवन्तगढ के पास उसके दाहिने हाथ में 1000 रूपये थे, जो 500 रूपये का एक नोट व दो-दो सौ रूपये के दो नोट व सौ रूपये का एक नोट था। उसके बाएं हाथ एक गिलास व तीन गोटियां मिली व जमीन पर एक चौकोर कपड़े की थैली, जिस पर 60 रूपये पड़े मिले , जो दस-दस रूपये के 4 नोट व एक बीस रूपये का नोट था। खेलने वाला दूसरा व्यक्ति महेन्द्र पुत्र दुलीचन्द नायक निवासी जसवन्तगढ पुलिस थाना जसवन्तगढ के बांये हाथ में 400 रूपये थे, जो सौ-सौ रूपये के दो नोट, पचास रुपये का एक नोट, बीस रूपये के सात नोट व दस रूपये का एक नोट था।

इस तरह से खेलते थे जुआ, पुलिस ने दबोचा

प्रथम व्यक्ति भागीरथराम द्वारा सिम्बल अंकित कपड़े की शीट पर दूसरे व्यक्तियों द्वारा पैसे लगाने पर सिम्बल लगी गोटियों को गिलास से निकालकर गोटियों व कपड़े के सिम्बल से मिलान करके उसके अनुसार लगाये हुए पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे और इसमें एक को लाभ व दूसरे को हानि पहुंच रही थी। इस प्रकार सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना पाया गया। ये मुलजिमान रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उनके विरुद्ध धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुलजिमानों द्वारा जमानत पेश किए जाने पर उनका जमानत-मुचलका स्वीकार किया जाकर उन्हें रिहा किया गया। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार ने मय जाप्ता कांस्टेबल बबलेश, मुकेश कुमार व चालक श्रवणराम ने की। मामले की तफतीश हेड कांस्टेबल राजकुमारी कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now