कार और बाईक की टक्कर में बाईक सवार दो सगे भाई घायल, एक को किया रैफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कार और बाईक की टक्कर में बाईक सवार दो सगे भाई घायल, एक को किया रैफर

लाडनूं। बाईक पर सवार होकर खेत जारहे दो सगे भाइयों को अचानक सामने आई कार ने टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायलों को तत्काल यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने से उसे उच्च चिकित्सार्थ जयपुर के लिए रैफर किया गया है। घटनानुसार बुधेश विश्नोई (23) व रामकिशोर विश्नोई (25) पुत्रान रामधन विश्नोई निवासी रोटू (जायल) दोनों लाडनूं से अपने गांव रोटू में खेत की जुताई के लिए बाईक पर जा रहे थे। वे यहाँ मालियों का बास में किराये के मकान में रह रहे थे ।

वे हाईवे पर जब विधायक मुकेश भाकर के बंगले के सामने पहुंचे तो अचानक एक कार निकल कर आई और उनकी आपस में टक्कर हो गई। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। घायल भाइयों को वहां विधायक निवास पर मौजूद दिनेश गोदारा, राजेन्द्र बगड़िया, शाहरूख फौजी, नदीम बल्खी, हाजी आसिफ हबीबखानी ने तत्काल निजी वाहन की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। डा. विवेक बगड़िया, डा. भरत कसेरा, डा. ताराचंद कुमावत आदि आठ चिकित्सकों की टीम ने तत्काल जुट कर उनका उपचार शुरू किया, लेकिन बुधेश की हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्बुलेंस से जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। रामकिशोर का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुहलस मौके पर पहुंच गई। हेड कांस्टेबल नारायण पुरी ने घटनास्थल का मौका देखा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now