पानी के तेज बहाव में से कार निकालने की कोशिश में कार पलटकर बही, तीन की मौत हुई, जोधपुर में नाले में बही इस कार में कुचामन के कपड़ा व्यापारी सम्पत लाहोटी, पत्नी व समधी की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी के तेज बहाव में से कार निकालने की कोशिश में कार पलटकर बही, तीन की मौत हुई,

जोधपुर में नाले में बही इस कार में कुचामन के कपड़ा व्यापारी सम्पत लाहोटी, पत्नी व समधी की मौत

 

कुचामनसिटी / जोधपुर (kalamkala.in)। जोधपुर में मानसून के कारण हुई तेज बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव की रपट में आकर एक कार नाले में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई, कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को बचा लिया गया और तीन की मौत हो गई। इनमें एक कुचामनसिटी के जाने-माने कपड़ा व्यापारी सम्पत लाहोटी व उनकी पत्नी भी मौत के शिकार हो गए। यह लाहोटी दंपती अपने दोहिते के जन्मदिन पर जोधपुर आए हुए थे। वे जोधपुर शहर के शांति नगर, डऊकिया हॉस्पिटल के पीछे, प्रतापनगर, सूरसागर रोड (जोधपुर) में रहने वाले और जालोरी गेट पर प्लाईवुड कारोबारी अपने समधी हरिप्रकाश भंडारी (58) के यहां आए हुए थे। ये सब कार में एकादशी के दिन सुबह-सुबह माणकलाव-दइजर रोड पर गोशाला और राधा-रानी मंदिर दर्शन के लिए कार से जा रहे थे।

चार जने सवार थे कार में

इस कार में कारोबारी हरिप्रकाश भंडारी (58) के साथ उनके बेटे के दादा ससुर संपत लाहोटी, दादी सास उर्मिलादेवी लाहोटी (72) और सूरज मानधना (70) भी बैठे थे। इसी दौरान बारिश के पानी की रपट में उनकी कार बह गई और पलट कर नाले में गिर गई, इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में खुद हरिशंकर भंडारी की जान भी चली गई। इनके अलावा हरिशंकर के समधी कुचामनसिटी निवासी सम्पत लाहोटी और उनकी पत्नी उर्मिल संपत लाहोटी की भी मौत हो गई।

एक महिला को बहने से बचाया

कार में सवार लोगों में से एक रिश्तेदार महिला सूरज मानधना को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि संपत लाहोटी तेज बहाव में बह गए। पानी में बहे तीनों लोगों के डेड बॉडी को बरामद किया जा चुका है। सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए। इस हादसे के दौरान शहर में मूसलाधार बारिश भी हो रही थी। यह लोग जब कार लेकर आटिया नाला के पास से निकल रहे थे। वहां पानी का ओवरफ्लो के चलते रपट बनी हुई थी। पानी के तेज बहाव के कारण तब रपट से कार निकालने की कोशिश में कार बीच पानी में जाकर पलटने के साथ बह गई। जोधपुर-ओसियां रोड पर दईजर के पास स्थित आटिया नाले की पुलिया की रपट पर पानी भरा था। इसके कारण हरिप्रकाश भंडारी सड़क का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और उनकी कार पुलिया से फिसलकर करीब 5 फीट गहरे पानी में जा गिरी‌। जिसमें तीन जनों की मौत हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now