पुलिस चौकी मीठड़ी को शीघ्र दी जाएगी फोर व्हीलर की सुविधा- एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, मीठड़ी में पुलिस-मित्रों व सीएलजी सदस्यों की बैठक में मुख्य बाजार की ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस चौकी मीठड़ी को शीघ्र दी जाएगी फोर व्हीलर की सुविधा- एसपी हनुमान प्रसाद मीणा,

मीठड़ी में पुलिस-मित्रों व सीएलजी सदस्यों की बैठक में मुख्य बाजार की ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने लाडनूं तहसील के जसवंतगढ पुलिस थाना के अन्तर्गत आने वाली मीठड़ी पुलिस चौकी के लिए शीघ्र ही फोरव्हीलर वाहन मुहैया करवाने का भरोसा दिया है। वे अपने मीठड़ी चौकी के दौरे के दौरान क्षेत्र के द्वारा मीठड़ी चौकी के दौरे के दौरान मीठड़ी क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों, पुलिस-मित्रों व व्यापारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों एवं सामाजिक व्यवस्थाओं आदि की जानकारी लेकर विचार-विमर्श कर रहे थे। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी धर्मविशेष या व्यक्ति विशेष के प्रति कोई कमेंट या पोस्ट करने से दूर रहें और आपसी भाईचारे को बनाकर रखें। इस अवसर पर मीठड़ी के व्यापारियों ने पुलिस चौकी के वर्तमान स्टाफ की सराहना की तथा मांग की कि मीठड़ी के मुख्य बाजार में तेजगति से चलते वाहनों पर शिकंजा कसा जाए व मेले के दौरान आने वाले यात्रियों के डीजे को बायपास निकाला जाए। उन्होंने शान्ति-व्यवस्था के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान जसवंतगढ़ के थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह राठौड़, भगवानीराम बाजारी (सरपंच प्रतिनिधि), हरदयाल सिंह महला, बृजमोहन जांगिड़, श्रवण पटवारी, दीपक अग्रवाल, मुश्ताक खान, नाथूसिंह शेखावत, श्यामलाल भाटी, हाकिम खान, सुरेश महला, गोपाल गौड़ सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now