लाडनूं के जमालपुरा में प्रशासन ने पंप लगाकर निकाला घरों व प्लाटों में भरा पानी, जिला कलक्टर के निर्देश पर लाडनूं उपखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर करवाई जल निकासी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के जमालपुरा में प्रशासन ने पंप लगाकर निकाला घरों व प्लाटों में भरा पानी,

जिला कलक्टर के निर्देश पर लाडनूं उपखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर करवाई जल निकासी

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर लाडनूं के जमालपुरा में जलभराव होने पर वहां से जल निकासी करवाई गई। लाडनूं तहसीलदार ने अनिरुद्ध देव पांडेय ने बताया कि लाडनूं शहरी क्षेत्र के रिहायशी इलाके जमालपुरा में बारिश से जलभराव हो गया था, इस पर जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर उपखंड प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से कारवाई कर घरों में घुसे पानी को तत्काल निकाला गया। उन्होंने बताया कि अब जमालपुरा क्षेत्र के सभी घरों से पानी निकाला जा चुका है तथा कुछ खाली पड़े प्लॉटस में कुछ पानी भरा हुआ है, जिसके लिए वहां दो पंप लगवाए जाकर वहां से जल निकासी की कार्यवाही की गई, जो लगातार जारी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now