लाडनूं में श्रीराम चरितमानस नवाह्न पारायण सामूहिक पाठ के आयोजन सम्बंधी बैनर का किया विमोचन, श्रीराम आनंद गौशाला में बैठक का आयोजन कर किया गया तैयारियों पर विचार-विमर्श

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में श्रीराम चरितमानस नवाह्न पारायण सामूहिक पाठ के आयोजन सम्बंधी बैनर का किया विमोचन,

श्रीराम आनंद गौशाला में बैठक का आयोजन कर किया गया तैयारियों पर विचार-विमर्श

लाडनूं (kalamkala.in)। श्रीराम आनन्द गौशाला लाडनूं में एक बैठक का आयोजन करके गौशाला परिसर में आगामी 22 से 30 सितम्बर तक होने वाले श्रीराम चरितमानस नवाह्न पारायण सामूहिक पाठ के लिए की जाने वाली तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम सम्बंधी बैनर का विमोचन किया गया। बैठक में हनुमान मल जांगिड़ ने बताया कि सिंहस्थल पीठाधीश्वर महंत संतश्री क्षमाराम महाराज के सान्निध्य में इस नवाह्न पारायण सामूहिक पाठ का शुभारम्भ 22 सितम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे सेवक चौक स्थित सीतारामजी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर आयोजन स्थल गौशाला में पहुंचेगी। गौशाला में प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से शाम 6 बजे तक नवाह्न पाठ, प्रवचन एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में हनुमान मल जांगिड़, हंसराज सोनी, विनोद पटावरी, पुसराज सोनी, प्रेमप्रकाश सोनी, नीतेश माथुर, सुशील पीपलवा, लूणकरण शर्मा, सीताराम गौतम, मूलचंद घोंसला, सागरमल शर्मा, अमरचंद चौधरी, पूनमचंद मारोठिया रमेश सिंह राठौड़, राजेन्द्र कुमार माथुर, नेमाराम भानावत, गुलाबचंद चौहान, मदन गोपाल शर्मा नवहाल, प्रकाश गिड़िया, मोहनसिंह चौहान, भवरसिंह राजपुरोहित, सुशील शर्मा दाधीच, ललित सोनी, डा. वीरेंद्र भाटी मंगल, डा. जगदीश यायावर, विजय कुमार जांगिड़, लक्ष्मण शर्मा, रमेश सोनी, मदनलाल डोबा, जुगल शर्मा, राजेश जड़िया, गणेश चौहान, महेंद्र बाफणा, राजकुमार जांगिड़ आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सीताराम गौतम ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now