लाडनूं में शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव में सुरेन्द्र सिंह जोधा 10वीं बार फिर अध्यक्ष बने और प्रवीण शर्मा चौथी बार मंत्री बने, संपूर्ण कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ निर्विरोध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव में सुरेन्द्र सिंह जोधा 10वीं बार फिर अध्यक्ष बने और प्रवीण शर्मा चौथी बार मंत्री बने,

संपूर्ण कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ निर्विरोध

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा लाडनूं के चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र दाधीच एवं पर्यवेक्षक संजय कुमार की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। अध्यक्ष पद पर 10वीं बार सुरेंद्र सिंह जोधा तथा मंत्री पद पर चौथी बार प्रवीण शर्मा निर्वाचित हुए।नवनिर्वाचन के बाद अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि संगठन को और सशक्त बनाने तथा शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कार्यकारिणी सदैव तत्पर रहेगी। मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए और इसमें नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य जयनारायण रेगर ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रभावी विचार व्यक्त किए।

चयनित अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी

इनके अलावा सभाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मंत्री पूनम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह, उपसभाध्यक्ष गौरीशंकर सोनी एवं कमल किशोर जांगिड़, उपाध्यक्ष (पुरुष) पुनीत कुमार वर्मा तथा उपाध्यक्ष (महिला) सुनीता शर्मा बने। विभिन्न श्रेणी से चुने गए सदस्यों में विकास शर्मा, प्रेमलता शर्मा, नारायण सिंह, प्रवीण गोठवाल, जयनारायण रेगर, रघुवीर शर्मा, मुकेश कंवर, लक्ष्मणदास स्वामी, नन्द सिंह व रामसिंह भाटी प्रमुख हैं। जिला महासमिति के लिए रामचन्द्र भाटी, जयनारायण रेगर, सुनीता शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान, रामसिंह रेगर, कुलदीप सिंह राठौड़ सहित 22 सदस्य चुने गए। प्रदेश महासमिति सदस्य के रूप में प्रवीण शर्मा, नरेंद्र प्रसाद स्वामी, सुरेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह जोधा और मंजु चौहान निर्वाचित हुए।चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष कैलाश सोलंकी, जितेंद्र स्वामी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now