लाडनूं में राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन 26 मई को,
कमल चौक से होगी शुरू और गांधी चौक में होगी सम्पन्न, ठाकुर करणीसिंह की अध्यक्षता में बैठक में तय हुआ कार्यक्रम






लाडनूं (kalamkala.in)। प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारी को लेकर गांधी चौक गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विचार-विमर्श के उपरांत तिरंगा यात्रा का पूरा कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में करणी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के प्रति आभार भावनाओं की अभिव्यक्ति का कार्यक्रम तिरंगा यात्रा के रूप में 26 मई को लाडनूं मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 26 मई को प्रातः 8 बजे यह यात्रा कमल चौक स्थित महाराणा प्रताप सर्किल से प्रारम्भ की जाएगी। वहां से बस स्टेंड होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गांधी चौक में गढ़ परिसर पर आकर सम्पन्न होगी। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा का कार्यक्रम भी रहेगा। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से सारे राजनैतिक भेदभाव भुलाकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में इन सबकी रही उपस्थिति
बैठक में नीतेश माथुर, ताजू खां मोयल, पं. गौतम दत्त शास्त्री, हनुमान मल जांगिड़, नरेन्द्र भोजक, गोविन्द सिंह कसूम्बी ने भी अपने विचार रखते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। बैठक में रूपसिंह छपारा, दलीपसिंह सांडास, सुरेश जाजू, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष पार्षद रेणु कोचर, पार्षद मोहनसिंह चौहान, मदन गोपाल नवहाल, नोरतन मल रैगर, रामसिंह रैगर, गंगाराम रैगर, राजकुमार चिंडालिया, दीपक जांगिड़, अरविंद सिंह राठौड़, अरविंद नाहर, दानाराम जांगिड़, मोहन सिंह जोधा, असगर शेख, बजरंग सैन, मदन सिंह गौड़, भंवरलाल वर्मा, सुरेश खींची, शौकत ठेकेदार, राजू खान चायनाण, इस्लाम सिलावट, प्रकाश सोनी, मुमताज चौपदार, रुबल बड़जात्या, टोडाराम प्रजापत, सुशील शर्मा दाधीच, पार्षद सुरेन्द्र जांगिड़, पूनमचंद मारोठिया, जगदीश यायावर आदि उपस्थित रहे।बैठक का संचालन सीए नीतेश माथुर ने किया।







