लाडनूं में सुबह 5.30 बजे हुआ होलिका दहन, महिलाओं ने लिया बड़ी संख्या में भाग, डीजे, चंग आदि के साथ नाचते-गाते युवाओं ने उखाड़ा खेजड़ी का डांडा, परम्परागत रूप से मनाया बस स्टेंड पर शहर का सामुहिक कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सुबह 5.30 बजे हुआ होलिका दहन, महिलाओं ने लिया बड़ी संख्या में भाग,

डीजे, चंग आदि के साथ नाचते-गाते युवाओं ने उखाड़ा खेजड़ी का डांडा, परम्परागत रूप से मनाया बस स्टेंड पर शहर का सामुहिक कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। सनातन धर्म के सबसे बड़े आनंद से सराबोर पर्व होली की मस्ती की सम्पन्नता यहां होलिका-दहन के साथ की गई। यहां परम्परागत रूप से बस स्टेंड के पास खाकीजी की बगीची से जुड़ी ‘बीसथम्भा’ छत्तरियों के सामने मंगलवार सुबह 5.30 बजे होलिका दहन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर रात्रि 2 बजे से चल रहे होली के नाच-गाने के बाद कमल चौक से प्रातः 4.15 बजे डीजे के साथ नाचते-गाते लोगों ने बस स्टेंड पहुंच कर होलिका दहन किया। पं. रमेश चंद्र शर्मा ने पूजन करवाया। होलिका दहन के बाद प्रह्लाद को बचाने की प्रक्रिया में युवाओं ने एक माह पूर्व रोपे गए ‘होली के डांडे’ की खेजड़ी को वापस निकाला जाकर ठंडा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद सुमित्रा आर्य एवं बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही। महिलाओं ने होलिका और बड़खुलियों के जलने के दौरान उस अग्नि की फेरी लगाई और ज्वलंत अंगारे और राख लेकर अपने घर गई। बस स्टेंड पर होलिका दहन के बाद यहां की अग्नि को लेकर सभी डीजे के साथ कमल चौक पहुंचे और वहां भी होलिका दहन की प्रक्रिया पूर्ण की। इसी प्रकार शहर के विभिन्न स्थानों पर यहां की अग्नि ले जाई जाकर होलिका दहन किया गया। बस स्टेंड का होलिका दहन लाडनूं का मुख्य कार्यक्रम रहता है‌, जो सैंकड़ों सालों से इसी स्थान पर होता रहा है। पुराने ठिकानेदार ठाकुर की ओर से यह गढ़ की होली मंगलाई जाती रही थी, बाद में इस कार्यक्रम को राहूगेट बस्ती की ओर से राजकुमार पांड्या, जीवणमल बड़जात्या वगैरह करवाते रहे। बाद में माली समाज ने यह जिम्मा संभाल लिया। खींवराज टाक और उनके बाद अब रामनिवास टाक, भोलाराम सांखला वगैरह ने इसका जिम्मा अपने अधीन ले लिया। यहां के होलिका-दहन कार्यक्रम में पूरे शहर के सभी मौहल्लों के सभी जातियों के लोग सम्मिलित होते हैं। पहले यह कार्यक्रम केवल पुरुषों के जिम्मे रहता था, लेकिन अब इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होने लगी हैं। मंगलवार के होलिका दहन कार्यक्रम में बजरंग लाल यादव, रामनिवास पुरी, रामलाल टाक, पुखराज चौहान, विकास चौहान, विमल आर्य, सोहनलाल परिहार, हस्तीमल जांगिड़, विनोद जादम, पूनमचंद जादम, जगदीश जांगिड़, विक्रमादित्य आर्य, निर्मल आर्य, सुनील चौहान, शेरु टाक, गंगाराम रैगर, रामसिंह रैगर, गोविंद लाल जांगिड़, अशैक टाक, विनोद चौहान, आदि उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। पार्षद सुमित्रा आर्य, मुन्नी करोड़ीवाल, मोहिनी चौहान, भंवरी चौहान, संतोष सांखला, विमला गौड़, राधा गौड़, राधा टाक, विमला सांखला, सुशीला चौहान आदि महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now