ओड़ींट के एक खेत से पुलिस ने अफीम के 3600 डोडे लगे हुए हरे पौधै उखाड़े, सभु अवैध पौधे जब्त, आरोपी काश्तकार गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ओड़ींट के एक खेत से पुलिस ने अफीम के 3600 डोडे लगे हुए हरे पौधै उखाड़े, सभु अवैध पौधे जब्त, आरोपी काश्तकार गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना निम्बी जोधा द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम ओड़ींट में अपने खेत में सौंफ व सरसों की खड़ी फसल के बीच में अफीम के पौधों की खेती की जानी पकड़ी गई है। यह अवैध अफीम की खेती करने वाले काश्तकार शीशराम उर्फ सहीराम जाट (30) निवासी ओड़ींट के कब्जे-काश्त खेत से अवैध अफीम के कुल 3600 गीले हरे पौधे उखाड़ कर पुलिस ने जप्त किये हैं और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तौमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में व एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा (आर.पी.एस.) व लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्रसिह के निकटतम सुपरविजन में निम्बी जोधा पुलिस थाने के थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। ग्राम ओडींट स्थित शीशराम उर्फ सहीराम पुत्र ओमाराम जाट निवासी ओडींट के पारिवारिक खेत में, जिसमें काफी सालों से शीशराम उर्फ सहीराम ही फसल बोता है व देखरेख करता है। शीशराम उर्फ सहीराम ने इसी खेत में सौंफ व सरसों / रायडा की फसल के बीच में अफीम के अवैध पौधे बो रखे होने की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी पुलिस थाना निम्बी जोधा ने मय जाप्ता व वाहन सरकारी के साथ मौके पर पहुंच कर देखा, तो इस अवैध खेती को सही पाया। आरोपी शीशराम उर्फ सहीराम ‌द्वारा अपने कब्जे-काश्त के खेत में खड़ी सौंफ व सरसों की फसल के बीच में अवैध अफीम के पौधों की खेती करना पाया गया। अफीम के पौधों पर डोडे लगे होना पाया गया। जिस पर पुलिस थाना निम्बी जोधा पुलिस टीम द्वारा उन सभी अफीम के पौधों को जड़ से उखाड़कर गिनती की गई व, तो कुल 3600 अवैध अफीम के गीले हरे पौधे होना पाया गया। इनका कुल वजन 171.430 किलोग्राम हुआ। काश्तकार शीशराम उर्फ सहीराम द्वारा अवैध अफीम के पौधों की खेती करने को लेकर आपराधिक मुकदमा नंबर 22/2026 अन्तर्गत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। आरोपी शीशराम उर्फ सहीराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की जांच जसवंतगढ पुलिस थाने के थानाधिकारी राजेश कुमार को दी गई है।
इस कार्रवाई में निम्बी जोधा पुलिस थाने के थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत के साथ पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक सुरेशचन्द, कांस्टेबल राजकुमार, सहीराम, बेनीगोपाल, हरिराम, जसुराम व कृष्ण कुमार शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now