होली कार्यक्रम देखने के दौरान मांगे शराब के लिए पैसे और देने से इंकार करने पर दो जनों ने मिलकर पीटा, आंख से खून बहा, टांके आए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

होली कार्यक्रम देखने के दौरान मांगे शराब के लिए पैसे और देने से इंकार करने पर दो जनों ने मिलकर पीटा, आंख से खून बहा, टांके आए

लाडनूं (kalamkala.in)। होली गायन कार्यक्रम के दौरान रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए रुपए मांगने और नहीं देने पर गंदी जातिसूचक गालियां निकालने और गंभीर मारपीट करने का एक मामला स्थानीय पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है। इसकी रिपोर्ट रणजीत नायक (29) पुत्र जगदीश नायक निवासी विश्वनाथपुरा (लाडनूं) ने लाडनूं पुलिस थाने को दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 फरवरी को करीब 9.30 बजे वह समाज भवन के पास लोगों के होली का कार्यक्रम करने को देखने के लिए वहां गया था। उसी समय अभियुक्त गोविन्द सिंह पुत्र गजुसिंह व प्रवीण स्वामी पुत्र विनोद स्वामी दोनों रास्ते में खड़े थे। उन्होंने उसे रास्ते में रोककर उससे शराब के लिए पैसे मांगे। गोविंद सिंह ने उससे कहा, ‘मुझे शराब पीनी है, मुझे शराब के लिए रुपये दो।’ जब पैसे देने से मना कर दिया, तो प्रवीण स्वामी ने कहा, ‘बन्ना, आपको पैसों के लिए ……(जातिसूचक अभद्र शब्द) ने मना कर दिया, देखो इसकी हिम्मत‌।’ तभी गोबिन्द सिंह ने अपने हाथ में पहने हुए ‘पंच’ की मारी, जिससे उसकी आंख पर चोट लगी और खून बहने लगा। प्रवीण स्वामी ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने उसे लातों व मुक्कों से मारपीट करने लगे। हल्ला मचाने पर कुछ लोग भाग कर आये और उसे अभियुक्तों से छुडवाया और ईलाज करवाया। उसकी बांयी आंख के उपर तीन-चार टांके आये है़ं। लाडनूं पुलिस थाने के थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा ने इस रिपोर्ट को धारा 115 (2), 126 (2) बीएनएस तथा 3 (1) (आर) (एस), 3 (2) (बीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच वृताधिकारी जितेन्द्रसिंह आरपीएस कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now