बीदासर के लग्जरी होटल ‘होटल दी रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, 3 घायल, होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हुई और गोलियां लगने से गंभीर घायल हुए तीन को किया जयपुर रैफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीदासर के लग्जरी होटल ‘होटल दी रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, 3 घायल,

होटल मालिक मनीराम मंडा की मौत हुई और गोलियां लगने से गंभीर घायल हुए तीन को किया जयपुर रैफर

बीदासर (kalamkala.in)। यहां के एक लक्जरी होटल में बैठे कुछ लोगों पर अचानक होटल में घुसकर गोलियों से हमला कर दिया। होली की रात हुई इस फायरिंग की वारदात को दो गुटों के झगड़े के रूप में माना जा रहा है। इस फायरिंग में 1 जने की मौत हो गई और 3 जने गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गोलियां लगे लोगों को निजी वाहनों की सहायता से सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तथा तीनों गंभीर घायलों को हाई सेंटर जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया और होटल के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। गोलीबारी में मरने वाला व्यक्ति होटल द रॉयल ट्रीट का मालिक मनीराम मंडा है और घायल हुए तीन लोगों में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत निवासी दडीबा है। होटल में की गई इस फायरिंग को अंधाधुंध फायरिंग नहीं माना जा सकता। इस बीदासर के ‘होटल द रॉयल ट्रीट’ में सोमवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई फायरिंग की वारदात का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सुबह सामने आया है। घटना के बारे में यह जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें बदमाशों ने नजदीक से निशाना बना कर गोलियां चलाई और उनका टारगेट उन्हें जिंदा नहीं छोड़ना था। इसी कारण गैली खाकर टेबल के नीचे गिरे व्यक्तियों को नीचे झुक कर और बाहर निकाल कर उन पर एक से अधिक गोलियां चलाई जाना स्पष्ट दिखाई दे रहा है। गोलीबारी के इस हमले में घायल हुए चार लोगों में होटल मालिक भी शामिल है, जिसकी मौत मौके पर ही हो गई। होटल मालिक को करीब से गोलियां मारी गईं थीं। गोली लगने से घायल अन्य 3 जनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाशों की संख्या 3 या अधिक थी। हत्या और गोलियां दागने के बाद सभी बदमाश अपनी पिस्तौलों से फायरिंग करते हुए वहां से भागे गए। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

रंजिश व शराब कारोबार को लेकर हत्या की आशंका

वीडियो में इस वारदात को देख कर प्रतीत होता है कि यह गोलीबारी पुरानी रंजिश के चलते ही की गई है, जिसमें व्यक्तियों को टारगेट करके गोलियां मारी गईं। एसपी जय यादव के अनुसार देर रात 3 बदमाशों ने होटल द रॉयल ट्रीट में घुसकर होटल मालिक मनीराम मंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद होटल को सील कर दिया गया था। होटल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीराम मंडा शराब और होटल कारोबार से जुड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या शराब कारोबार से जुड़े दूसरे समूह से चल रही आपसी रंजिश के कारण की गई है। फायरिंग में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत निवासी दडीबा भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है।

पहचाना गया एक शूटर, पुलिस की टीमें तलाश के लिए जुटी, अन्य की भी पहचान शीघ्र 

एसपी जय यादव ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं और एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। पुलिस की टीम जुटी हुई है और एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तारी और खोज के लिए पुलिस की टीमें बनाई जाकर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया जा चुका है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now