लाडनूं में 55 दिनों से लगातार चोरियों से परेशान ग्रामीण जमे हैं अनिश्चितकालीन धरने पर, धरनास्थल पर किया जा रहा क्रमिक अनशन भी जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 55 दिनों से लगातार चोरियों से परेशान ग्रामीण जमे हैं अनिश्चितकालीन धरने पर, धरनास्थल पर किया जा रहा क्रमिक अनशन भी जारी

अनूप तिवाड़ी, पत्रकार। लाड़नूं (kalamkala.in)। उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस की नाकामी के ख़िलाफ़ पिछले 55 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन लगातार जारी है। शनिवार को धरनास्थल पर चल रहे क्रमिक अनशन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आलोक घिंटाला भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जब तक हमारा चोरी हुआ पूरा माल और सामान नहीं मिलेगा, तब तक यहां धरना जारी रखा जाएगा। क्रमिक अनशन पर विकास बुरड़क, चंदन डूडी, सुखा राम, अयूब खान, अनीश खान, दुर्गा राम खीचड़ व किशनलाल डूडी शामिल रहे। धरने में विभिन्न ग्रामीण भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि विगत 31 अगस्त को हीरावती व आसपास के क्षेत्र में करीब एक करोड़ की सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी राशि की चोरी हुई थी। इसमें पुलिस के आश्वासन के बावजूद बताए समय तक चोरी का पता नहीं लगने पर ग्रामीणों ने धरना शुरू किया था। बाद में पुलिस ने तीन जनों को चोरी के आरोप में पकड़ा और कुछ माल भी बरामद किया, लेकिन ग्रामीण पूरा खुलासा किए जाने पर अड़े हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now