विद्यार्थी रामरत्न बल्दू और सूफिया लाडनूं का चयन हुआ जिला स्तर पर, लाडनूं के पीएम श्री विद्यालय केशर देवी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थी रामरत्न बल्दू और सूफिया लाडनूं का चयन हुआ जिला स्तर पर,

लाडनूं के पीएम श्री विद्यालय केशर देवी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीबीईओ प्रहलाद राय के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेकानंद मॉडल स्कूल निम्बी जोधां के प्रिंसिपल सुनील कुमार शर्मा रहे। इस ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत इक्कीसवीं सदी के विभिन्न कौशलों को 6 थीमों के विषयों के आधार पर विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उनमें कौशलों के विकास के लिए नाट्य प्रदर्शन, आशु भाषण और समूह चर्चा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिव शंकर बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में लाडनूं ब्लॉक के विद्यालयों से 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र वर्ग में रामरत्न मेघवाल पीएम श्री विद्यालय बल्दू और छात्रा वर्ग में सूफिया केडीएस लाडनूं का जिला स्तर पर चयन हुआ। प्रिंसिपल मनीष ने प्रतिभागियों को जिला स्तर पर तैयारी के टिप्स बताए।

विजेताओं व प्रतिभागियों का किया गया सम्मान

मुख्य संदर्भ व्यक्ति चैनसिंह ने बताया कि प्रथम दो स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान सर्कल प्रभारी वेद प्रकाश स्वामी ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मनीष सिंघाटिया यूसीइओ जौहरी स्कूल, सुनील शर्मा प्रिंसिपल, घनश्याम शर्मा व्याख्याता, योगिता भार्गव, सुमन गुर्जर, अनीता प्रजापत, कृष्ण सिंह पंवार थे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके गजानंद शर्मा द्वारा मंत्रोचार करके किया गया। अंत में प्रभारी परमेश्वरी ने आभार ज्ञापित किया।

इन सबका रहा सफलता में सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल अशोक पुनिया, भंवराराम, पूनम चौधरी शशि शर्मा, प्रेमलता, दयाराम रामगोपाल, शंकर लाल, गजानंद शर्मा, निलेश पारीक, संतोष स्वामी आकिब जावेद, रीना शर्मा आलमतारा, वेदप्रकाश पारीक, प्रेमपाल गुर्जर पार्षद वसीम अकरम, इशाक मोहमद, पूनम वर्मा, नारायण सिंह कसूम्बी, का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एसएस बोहरा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now