लाडनूं में धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, सत्यनारायण भगवान मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, पुष्पों व इत्र की की गई बारिश, भजन-कीर्तन, छप्पन भोग, ‘ड्राई फ्रूट केक’ और मनमोहक श्रृंगार से सजाएं गए बाबा श्याम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, सत्यनारायण भगवान मंदिर में हुआ भव्य आयोजन,

पुष्पों व इत्र की की गई बारिश, भजन-कीर्तन, छप्पन भोग, ‘ड्राई फ्रूट केक’ और मनमोहक श्रृंगार से सजाए गए बाबा श्याम

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रामद्वारा सत्संग भवन के सामने स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव और भजन संध्या का आयोजन उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार रंग-बिरंगे मनमोहक फूलों से किया गया। साथ ही छप्पन भोग प्रसाद और बाबा का जन्म दिवस उत्सव ‘ड्राई फ्रूट केक’ काट कर शानदार तरीके से मनाया गया। बाबा श्याम के इस छप्पन भोग प्रसाद का अर्पण निश्चल भाव से किया जाकर सभी भक्तों में वितरण किया। बाबा की अखंड ज्योत जला कर जन्मोत्सव शुरू हुआ तथा पुष्प और इत्र वर्षा से बाबा के सभी भक्तों का भावभीना स्वागत किया गया और इस अवसर पर भव्य भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी देर रात्रि तक चला। इसमें सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां कमल सोनी, जितेंद्र आर्य, मनीष शर्मा, सत्यनारायण सांखला और राजू भार्गव एंड पार्टी ने दी। पुजारी महेश व्यास ने बाबा की आरती व पूजन कराया। ट्रस्टी सागर मल शर्मा, सुरेश जाजू के साथ दीनदयाल अग्रवाल, हरि झंवर, कमल सोनी, जितेंद्र आर्य, मनीष शर्मा, सत्यनारायण सांखला, केशव माहेश्वरी, पीयूष जैन, महेश व्यास, आयुष व्यास, संजय शर्मा, अनिल सोनी आदि के साथ में सैकड़ों की संख्या में बहनों व महिलाओं की उपस्थिति रही। जन्मोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बाबा श्याम के भक्तों ने एकत्र होकर बाबा श्याम को रिझाते हुए भजन-कीर्तन किया और धर्मलाभ प्राप्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now