लाडनूं शहर की जल निकासी, सड़कों-नालियों के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यकरण के लिए उम्मीद बंधी, भाजपा नेता करणीसिंह की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर की जल निकासी, सड़कों-नालियों के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यकरण के लिए उम्मीद बंधी,

भाजपा नेता करणीसिंह की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण एवं उनकी अनुयायी धवल सेना के साधु-साध्वियों के लाडनूं आगमन और योगक्षेम वर्ष के दौरान उनके करीब एक साल के प्रवास को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने शहर की सड़कें-नालियां दुरुस्त करवाने, जल भराव की स्थिति से निपटने एवं शहर के सौंदर्यकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से भेंट करके उनके समक्ष अपनी मांगें रखी। इस पर उप मुख्यमंत्री ने आचार्यश्री महाश्रमण एवं अन्य संतों के आगमन से पहले लाडनूं की सड़कों का नवीनीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे करणी सिंह ने 14 अगस्त को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के डीडवाना आगमन के अवसर पर उन्हें पत्र देकर लाडनूं की सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए विशेष बजट की मांग की थी। इस पत्र को उप मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वायत्त शासन विभाग को निर्देशित किया है कि अतिशीघ्र लाडनूं शहर में अपेक्षित विकास कार्य करवाए जाएं। स्वायत्त शासन विभाग ने मुख्य अभियंता को प्राथमिकता से लाडनूं का दौरा कर सड़क निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2026 में जैन विश्व भारती लाडनूं में ओसवाल जैन समाज का बहुत बड़ा संत समागम होने वाला है, जिसमें आचार्यश्री महाश्रमण और उनके विद्वान शिष्यों के दर्शन-लाभ हेतु देश भर से और विदेशों से भी अनुयायी, श्रद्धालुजन, बड़े-बड़े उद्योगपति, व्यवसायी आदि के लाडनूं में आने की पूरी संभावनाएं है। इस अवसर पर पूरे एक वर्ष तक नगर में उत्सव का माहौल रहेगा। यहां लाडनूं में विगत 3-4 वर्षों से सीवरेज का कार्य चल रहा है, जिसके कारण जल निकासी और सड़कों का खस्ताहाल है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन बढने और वाहनों व बसों के आगमन से ट्रेफिक व्यवस्था भी प्रभावित होगी। शहर में जल निकासी, सड़कों, नालियों के निर्माण और नगर सौंदर्यकरण की समस्या भी बनी हुई है। करणी सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दे से और उप मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप व निर्देशों से शहर के कायापलट की उम्मीदें बंधी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now