लाडनूं के बालसमंद में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण करके किया जा रहा है धड़ल्ले से कब्जा, राजस्व प्रशासन लाचार बना देख रहा है, सबके ढुलमुल रवैये से खुर्दबुर्द की जा रही है गैर मुमकिन अगारे भूमि, कलेक्टर के पास की गई शिकायतें हुई बेअसर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बालसमंद में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण करके किया जा रहा है धड़ल्ले से कब्जा,

राजस्व प्रशासन लाचार बना देख रहा है, सबके ढुलमुल रवैये से खुर्दबुर्द की जा रही है गैर मुमकिन अगारे भूमि, कलेक्टर के पास की गई शिकायतें हुई बेअसर

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बालसमंद में राजकीय गैर मुमकिन अगेार भूमि पर अवैध रूप से पहले तारबंदी की गई और बाद में पत्थरों से पक्का निर्माण करके चारदिवारी बनवाई जाने लगी। इस प्रकार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जाने के बावजूद राजस्व प्रशासन का रवैया ढुलमुल बना हुआ है। यह अवैध निर्माण व अतिक्रमण सरपंच के संरक्षण में किया जा रहा है। कब्जा हटाने गई टीम को भी सरपंच ने अपने समर्थक लोगों को इकट्ठा करके राजकार्य से रोका और बैरंग ही लौटा दिया। बाद में सरपंच ने लिखित में उस अतिक्रमण को नहीं हटाने और बनाए रखने के पक्ष में एक पत्र भी तहसीलदार को दिया। इस प्रकार अतिक्रमण होते हुए भी सरकारी भूमि को हड़पा जाने की साजिश ग्राम पंचायत स्वयं करने में लगी हुई है। इस भूमि से बेदखली के लिए पहुंची राजस्वकर्मियों की टीम ने पुलिस इमदाद मांगी, परन्तु वह उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई गई। इस प्रकार सकी मिलीभगत से यह अतिक्रमण बदस्तूर बना हुआ है।

कलेक्टर को की थी ग्रामीणों ने शिकायत

ग्राम बालसमन्द में इस राजकीय गैर मुमकिन अगोर भूमि पर पहले तारबंदी करने और बाद में दीवार का पक्का निर्माण करके कब्जा करने के मामले में ग्रामीण भींवाराम मेघवाल पुत्र केशाराम मेघवाल निवासी बालसमंद ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की है। उसने शिकायत में बालसमंद गांव के खसरा नंबर 269, 262, 264/1, 264 गै. मु. अंगोर की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर करवाए जा रहे निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग की है। उसने लिखा है कि बालसमंद (तहसील लाडनूं) के खसरा नंबर 269, 262, 264/1, 264 गै.मु. अगोर भूमि राजस्व रेकर्ड में दर्ज होकर सदीनकाल से अगोर के रूप में उपयोग की जाती रही है, लेकिन वर्तमान में इस भूमि पर छपारा जाने वाली सड़क के पास गांव के ही लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण कार्य कर रहे हैं। खसरा नंबर 264 में सोहनलाल नेहरा द्वारा निजी टांका/हौद भी बनवाया गया है तथा ग्रामवासियों द्वारा रोके जाने पर भी इन अतिकर्मियों द्वारा निर्माण नहीं रोका गया तथा निरन्तर निर्माण कार्य जारी है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार लाडनूं के समक्ष भी हाजिर होकर शिकायत प्रस्तुत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई एवं मौके पर निर्माण कार्य चालू है। इसलिए ग्राम बालसमन्द के खसरा नंबर 269, 262, 264/1, 264 गै.मु. अगोर की भूमि पर किये गये अवैध निर्माण/अतिक्रमण को हटवाया जाए तथा इस गै.मु. अंगोर भूमि का सीमाज्ञान करवाया जाकर पत्थरगढ़ी के आदेश प्रदान करवाए जाएं।

तहसीलदार ने दिए अतिक्रमण हटा कर बेदखली के आदेश

इसके बाद इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार गौरव पूनिया ने कार्यालय आदेश जारी करके बताया है कि मौजा बालसमन्द के खसरा संख्या 289 किस्म गै.मु. अंगोर में स्थित अवैध अतिक्रमण पर धारा 91 के तहत कार्यवाही कर बेदखली के आदेश दिये जा चुके हैं। इस अतिक्रमण को हटाने हेतु भू अभिलेख निरीक्षक निम्बी जोधां जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में एक राजस्व टीम का गठन कर इस अतिक्रमण को हटाया जाकर पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए। इस टीम में भू अभिलेख निरीक्षक जगदीश प्रसाद के साथ बाकलिया पटवारी बनवारीलाल, पटवारी निम्बी जोधां राकेश झुरिया, पटवारी हल्का मालगांव जयराम गैणा एवं पटवारी हल्का भरनावां सुश्री कृपा कुमारी को शामिल किया गया। साथ ही थानाधिकारी पुलिस थाना लाडनूं को से तहसीलदार से भू-अभिलेख निरीक्षक से समन्वय कर मौके पर कानून एवं शांति बनाये रखने के लिए आवश्यक पुरूष कान्सटेबल एवं महिला कान्सटेबल पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम पंचायत बालसमंद के सरपंच को यह अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सरपंच ने अतिक्रमण को बचाया और कब्जा हटाने से रोका

इस प्रकरण में तहसीलदार कार्यालय की ओर से बताया गया है कि उनके द्वारा पत्र क्रमांक राजस्व 2024/909 दिनांक 20.06.2024 द्वारा नायब तहसीलदार निम्बीजोधा के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन अतिक्रमण हटाने बाबत निर्देशित किया गया था। इस राजस्व टीम द्वारा पेश रिपोर्ट के अनुसार मीट पर उपस्थित ग्राम पंचायत बालसमंद के सरपंच एवं अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि मौके पर चारदीवारी क निर्माण किसी व्यक्ति विशेष का न होकर समस्त ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक भूमि पर आवारा पशुओं बीमार पशुओं की देखभाल एवं निगरानी के लिए चारदीवारी का निर्माण सार्वजनिक चन्दे से किया गया था। मौके पर अतिक्रमण हटाने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी व अन्य किसी भी प्रकार के संसाधन उपलब्ध नहीं करवाये गये व मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध किया गया, जिससे अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। नायब तहसीलदार निम्बीजोधां द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि मौके पर भारी विरोध को देखते हुये उच्च अधिकारियों की देखरेख में भारी पुलिस जाब्ते के साथ ही अतिक्रमण हटाया जा सकता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बालसमंद के सरपंच व ग्रामवासी बालसमंद द्वारा प्रार्थना-पत्र पेश कर कहा गया कि इस चारदीवारी का उपयोग केवल सार्वजनिक एवं आवारा पशुओं की देखभाल में किया जायेगा। किसी भी व्यक्ति या संस्था का इसमें ना तो कोई निजी हित है एवं न ही किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा इस पर को मालिकाना हक होगा। इस रिपोर्ट को तहसीलदार गौरव पूनिया ने प्रकरण में उचित आगामी कार्यवाही एवं मार्गदर्शन के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर चुनें

Follow Us Now