लाडनूं में डॉ. बीएस राठौड़ ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय हृदय रोग शिविर 27 व 28 जून को, सीके बिरला होस्पीटल व इटर्नल होस्पीटल के हृदयरोग विशेषज्ञों की सेवाएं लाडनूं में मिलेगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में डॉ. बीएस राठौड़ ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय हृदय रोग शिविर 27 व 28 जून को,

सीके बिरला होस्पीटल व इटर्नल होस्पीटल के हृदयरोग विशेषज्ञों की सेवाएं लाडनूं में मिलेगी

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘स्वस्थ लाडनूं’ का स्वप्न लेकर चले डॉक्टर भगवान सिंह राठौड़ के जन्मदिवस पर लाडनूं में लैगों को हृदयरोग सम्बंधी उच्च स्तरीय सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए दो दिवसीय कार्डियोलॉजी कैंम्प का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमें सी. के. बिरला हॉस्पिटल और इटरनल हॉस्पिटल जयपुर के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. बीएस राठौड़ ऑर्गनाइजेशन से डॉ. ज्योत्सना राठौड़ ने बताया कि यह कैंम्प लाडनूं में राहूगेट के पास स्थित नवदीप हॉस्पिटल में 27 और 28 जून को आयोजित किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क जांचों और परामर्श की व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि डॉ. बीएस राठौड़ ऑर्गनाइजेशन द्वारा लाडनूं में अब तक कैंसर जांच शिविर एवं डायबीटिज, तंत्रिका तंत्र आदि बीमारियों के उपचार के लिए लगातार शिविर आयोजित करके लाडनूं क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। आर्गेनाइजेशन का ‘स्वस्थ लाडनूं’ अभियान निरन्तर जारी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now