जसवंतगढ़ में हुए निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 267 मरीजों की जांच एवं 131 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ़ में हुए निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 267 मरीजों की जांच एवं 131 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। श्री सूरजमल तापड़िया मेमोरियल ट्रस्ट जसवंतगढ़ के आर्थिक सहयोग एवं जिला अंधता निवारण समिति व शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के सौजन्य से जसवंतगढ के सिया मैरिज गार्डन में लगातार 21वीं बार निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अलग-अलग 83 गांवों से आये हुये 267 मरीजों की जांच हुई एवं 131 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। शंकरा आई हॉस्पिटल विद्याधर नगर जयपुर की डॉ. प्राची, जीएनएम मुकेश व तरुण, वीसीटी ज्योति, श्यामलता व रूबी तथा कैम्प प्रभारी नरेश कुमार द्वारा शिविर में नेत्र मरीजों की जांच की गई। ऑपरेशन के लिए चयनित 131 मरीजों को जयपुर आने-जाने के साथ रहने व खाने की पूरी सुविधा भी तापड़िया ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। शिविर में जन कल्याण सेवा संगठन जसवंतगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवायें दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं