‘स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट’ में एक लाख बच्चियों का निःशुल्क एनीमिया जांच कराएगा भारत विकास परिषद, 5 अगस्त ‘शक्ति दिवस’ पर ‘एनीमिया मुक्त राजस्थान’ के तहत लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर, किए जाएंगे पोषण किट का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट’ में एक लाख बच्चियों का निःशुल्क एनीमिया जांच कराएगा भारत विकास परिषद,

5 अगस्त ‘शक्ति दिवस’ पर ‘एनीमिया मुक्त राजस्थान’ के तहत लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर, किए जाएंगे पोषण किट का वितरण

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए भारत विकास परिषद (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) द्वारा अपनी एक ऐतिहासिक पहल “स्वास्थ्य पहल-एनीमिया मुक्त राजस्थान” अभियान के अंतर्गत 5 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ एक लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया जांच की जाएगी और एनीमिया के सन्दर्भ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ताकि, किशोरियों व महिलाओं को इससे होने वाले रोगों व नुकसान से बचाया जा सके। भाविप के बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि भारत विकास परिषद ने राज्य सरकार के साथ यह अनूठी पहल की है। परिषद के ‘स्वास्थ्य पहल प्रोजेक्ट’ के माध्यम से राजस्थान सरकार के ‘शक्ति दिवस’ को इस बार और ज्यादा शक्ति मिलेगी। एक ही दिन में परिषद की 245 शाखाओं के 15000 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा 1100 से अधिक स्थानों पर एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के आयोजन में राजस्थान सरकार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व स्थानीय प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग व सहभागिता रहेगी।

भाविप सन् 2020 से चला रही है एनीमिया बचाव अभियान

बृजेश माहेश्वरी ने बताया की भारत विकास परिषद् 1963 से निरंतर सेवा एवं संस्कार के प्रकल्पों के माध्यम से स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्य कर रहा है। देश भर में 1600 शाखाओं और एक लाख से अधिक सदस्य इस लक्ष्य प्राप्ति हेतु समर्पित सहयोग दे रहे हैं। परिषद द्वारा 2020 में एनीमिया मुक्त भारत को राष्ट्रीय प्रकल्प (प्रोजेक्ट) का हिस्सा बनाया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देना, उन्हें इसके कारणों व लक्षणों के बारे में शिक्षित करना, एनीमिया जाँच शिविर के आयोजन और एनीमिया से ग्रस्त लोगों को आयरन सप्लीमेंट व अन्य आवश्यक दवाएं प्रदान करना व खराब खान पान की आदतों को त्यागने के लिए जागरूक किया जाना, सभी को स्वस्थ जीवन प्रदान करना और स्वस्थ भारत निर्माण के स्वप्न को साकार करने का प्रयास करना है।

लाडनूं में पोषण किट व गुड़-चना का किया जाएगा नि:शुल्क वितरण

स्वास्थ्य विभाग जयपुर के द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर पूर्ण सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है। प्रदेश के सभी जिला स्तर, उपखंड व तहसील स्तर के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, सेवा बस्तियां, महाविद्यालय इत्यादि को एनीमिया जांच शिविर के लिए चयनित कर, शिविर हेतु आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर लाडनूं शाखा द्वारा शिविर के आयोजन के लिए भारत विकास परिषद, चिकित्सा विभाग एवं विशिष्ट व्यक्तियों की समितियां बनाई गई हैं और शिविर में जांच की गई बच्चियों की संपूर्ण रिपोर्ट हेतु भी तैयारी कर ली गई है। शिविरों में जांच के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, पोषण युक्त आहार और आवश्यक परामर्श, चिकित्सकीय सुझाव दिए जाएंगे। जरूरतमंदों को आयरन सप्लिमेंट व पोषण किट गुड़-चना का वितरण निःशुल्क किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now