बाकलिया में परिवार घर में सोया रहा, चोरों ने लाखों के जेवरात और नकद राशि पर हाथ साफ किया, पुलिस ने किया सूक्ष्मता से मुआयना, खुद सीआई ने की पड़ताल शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाकलिया में परिवार घर में सोया रहा, चोरों ने लाखों के जेवरात और नकद राशि पर हाथ साफ किया,

पुलिस ने किया सूक्ष्मता से मुआयना, खुद सीआई ने की पड़ताल शुरू

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बाकलिया में निम्बी रोड स्थित एक मकान में रात्रि के समय चोरों ने सेंध लगा कर सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी राशि पर हाथ साफ कर डाला। चोरी के समय परिवार के सदस्य घर में ही सोए हुए थे, लेकिन उन्हें सुबह जागने पर ही चोरी का पता चला। इसकी सूचना लाडनूं पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही थानाधिकारी महीराम बिश्नोई मय पुलिस जाप्ता के मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने छत से पूरे आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया और घर के ईर्द-गिर्द व काफी दूर तक सभी रास्तों आदि का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है‌।

यह रिपोर्ट हुई है दर्ज

इस चोरी की रिपोर्ट देवादास स्वामी (63) पुत्र धूंकल दास स्वामी (पूनिया) उम्र 63 वर्ष निवासी बाकलिया ने लाडनूं पुलिस को देकर बताया है कि उनका मकान बाकलिया ग्राम में निम्बी रोड पर है। 29 जुलाई को रात्री को वे परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गये थे। रात्रि के समय ही घर में कोई अज्ञात चोर घर में घुसे और घर के कमरे रखे आलमारी व बक्से के ताले तोड़ कर उनमें रखे कीमती सामान चांदी के जेवरात 3 किग्रा, सोने के सूत नग दो, सोने की अंगूठी 7, सोने की कण्ठी एक और नकद राशि 80 हजार रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।सुबह उठकर घर में देखा तो घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चैक करने पर सामान के चोरी होने का पता चला। पुलिस ने इस रिपोर्ट से धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने शुरू की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव